24 Jul 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने राज्य महिला आयोग के विगत वर्षों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्त श्रीमती किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज वे राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर अपने द्वितीय कार्यकाल का पदभार ग्रहण करेंगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती नायक को पहले कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई देते हुए नवीन कार्यकाल में पदेन दायित्वों के कुशल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनिता रावटे, श्रीमती अर्चना उपाध्याय, श्रीमती नीता विश्वकर्मा, श्रीमती बालो बघेल, राज्य महिला आयोग के सचिव श्री आनंद प्रकाश किस्पोट्टा सहित डॉ. विनोद कुमार नायक, श्री भुसरू राम बघेल तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

24 Jul 2023 11:27AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शासकीय कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को गजमाला पहनाकर उनका आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि केंद्र के समान डीए और गृह भाड़ा वृद्धि सहित सभी फैसले कर्मचारी हित में ऐतिहासिक हैं। इन सौगातों से प्रदेश भर के शिक्षकों सहित सभी कर्मचारियों में हर्षाेल्लास की लहर है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी, श्री कृष्ण कुमार नवरंग, भूपेंद्र सिंह बनाफर, शंकर साहू, शिव सारथी,  राय, धर्मदास बंजारे, श्री चेतन कुमार बघेल, श्री कमल दास मुरचले सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

24 Jul 2023 11:27AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौ-पालन और डेयरी उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन ने अनेक कदम उठाए गए हैं। गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई है। इसी कड़ी में अब प्रदेश में हाट-बाजार क्लीनिक योजना की तर्ज पर मवेशियों के इलाज के लिए जल्द ही मोबाईल वेटनरी वाहन प्रारंभ किए जाएंगे। मोबाईल वेटनरी वाहन तय कार्यक्रम के अनुसार गौठानों में पहुंचेंगे जहां ग्रामीण अपने मवेशियों का इलाज करा सकेंगे। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल को संबोधित कर रहे थे।  सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

24 Jul 2023 11:27AM,
by: Tikendra Sinha