25 Mar 2022
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा है कि कॉमेडी फिल्में करना बहुत पेचीदा खेल है। अभिषेक ने कहा, ''यह सबसे मुश्किल इसीलिए होता है क्योंकि सब कुछ लिखे हुए शब्दों पर निर्भर होता है. अगर आपको कुछ लिखा हुआ नहीं मिलता है तो एक हास्यपूर्ण पल बनाना कठिन हो जाता है।'' कॉमेडी फिल्में करना बहुत पेचीदा खेल है: अभिषेक बच्चन
25 Mar 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
रविंद्र जडेजा के सीएसके का कप्तान बनने पर सुरेश रैना ने ट्वीट कर प्रतिकिया दी है। उन्होंने लिखा, "अपने भाई के लिए बहुत खुश हूं। वो फ्रैंचाइज़ी जिसके साथ हम दोनों बड़े हुए, उसकी कप्तानी के लिए किसी और के बारे में सोच भी नहीं सकता था।" मुझे यकीन है कि आप उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। मुझे यकीन है कि जडेजा उम्मीदों पर खरा उतरेंगे: रैना
25 Mar 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी विधायक दल की बैठक में कहा, "उत्तर प्रदेश में 35 सालों में कभी नहीं हुआ कि यहां किसी पार्टी को दोबारा सत्ता मिली हो।" उन्होंने कहा, "बीजेपी अकेली ऐसी पार्टी है जिसने दो बार 2/3 से ज़्यादा बहुमत हासिल किया। ये हम सभी के लिए गौरव का क्षण है।"
25 Mar 2022 01:01AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार मंत्री भूपेंदर सिंह यादव ने लोकसभा में बताया कि श्रम ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार देश में 2013-14 के बाद से पिछले 7-सालों में रोज़गार में 22% की वृद्धि हुई। यादव ने आगे बताया कि पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे के मुताबिक, नौकरी ढूंढ रहे 15-40 वर्ष के लोगों में कमी दर्ज की गई है।
25 Mar 2022 01:01AM,by: Naveen kumar sahu
सीएसके की कप्तानी से इस्तीफा देने वाले एम.एस. धोनी के नाम आईपीएल में सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2008-2021 के बीच 204 आईपीएल मैचों में सीएसके और आरपीएस को 121 मैचों में जीत दिलाई। धोनी ने सीएसके को 9 आईपीएल फाइनल में पहुंचाया और 4 खिताब जीते। उन्होंने बतौर कप्तान आईपीएल में 4,456 रन बनाए। आईपीएल में बतौर कप्तान एम.एस. धोनी का रिकॉर्ड क्या है?
25 Mar 2022 01:01AM,by: Naveen kumar sahu
सीएसके ने एम.एस. धोनी की जगह रविंद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाने के बाद जडेजा की पहली प्रतिक्रिया का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। जडेजा ने कहा, "माही भाई ने बड़ी विरासत बनाई है जिसे मुझे आगे ले जाना होगा। मुझे ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि वह अभी यहां हैं।" मुझे चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, धोनी यहां हैं: जडेजा
25 Mar 2022 01:01AM,by: Naveen kumar sahu
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "हम एक उच्चस्तरीय कमिटी बनाएंगे जो कानून का ड्राफ्ट तैयार करेगी।" इससे विवाह, तलाक जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिए समान कानून होगा चाहे वो किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों।
25 Mar 2022 01:01AM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब विधानसभा के सचिव सुरिंदर पाल ने बताया है कि राज्यसभा की पांच सीटों पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह व राघव चड्ढा समेत 'आप' के प्रत्याशियों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गए है। उनके अलावा संदीप कुमार पाठक, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा भी राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं जिनके खिलाफ किसी पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारा।
25 Mar 2022 01:01AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीरभूम के दौरे के बाद कहा है, "यह मध्यकालीन बर्बरता का जीता जागता उदाहरण है। यहां 'मानव राज' की जगह 'दानव राज' है। ममता बनर्जी ने राज्य को बर्बाद कर दिया है।" उन्होंने कहा, "पुलिस और टीएमसी की मिलीभगत से राज्य को लूटा जा रहा है। राज्य में अनुच्छेद-355 लागू किया जाए।"
25 Mar 2022 01:01AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






