25 Mar 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के मंडी रोड स्थित लाल चौक में राष्ट्रीय एकता एवं संप्रभुता के प्रतिपालक सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की कीर्ति भारत के लौह पुरूष के रूप में है। वे अग्रणी स्वंत्रतता संग्राम सेनानी, किसान नेता थे। देश के एकीकरण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सरदार वल्लभ भाई के विचार व कार्य सिर्फ गुजराती समाज ही नहीं पूरे देश के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज की मांग पर चौक में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने की सहमति दी।

25 Mar 2023 12:36AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में प्रदेश के किसानों, भूमिहीन मजदूरों और पशुपालकों के लिए संचालित न्याय योजनाओं के अंतर्गत कुल 1946 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि का हितग्राहियों के खाते में अंतरण करेंगे। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री श्री बघेल महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना के तहत ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थानों में नवनिर्मित 278 मल्टीएक्टिविटी सेन्टर का लोकार्पण और राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए 731 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत के 73 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।

25 Mar 2023 12:35AM,
by: Tikendra Sinha