25 Sep 2023
कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी बिलासपुर सभा के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से राजधानी रायपुर के लिए रवाना हुए। उनके साथ ट्रेन में कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे। सीएम भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मोहन मरकाम और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी ट्रेन में सफर करते नजर आए।
25 Sep 2023 12:28PM,by: Tikendra Sinha
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में एक शिक्षिका ने अपने छात्रों को एक सहपाठी को थप्पड़ मारने का आदेश दिया, जिसने "एक समुदाय को निशाना बनाया" और ये घटना शर्मनाक है। राज्य सरकार को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह मौखिक टिप्पणी की, जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा अपने शिक्षक के निर्देश पर रोते हुए मुस्लिम छात्र को पीटने की घटना पर चिंता जताई गई थी।
25 Sep 2023 12:15PM,by: Tikendra Sinha
बारामती में अजित पवार ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, ''ठीक है आज मैं सरकार में हूं, मंत्रिमंडल में हूं, मेरे हाथ में वित्त विभाग है इसलिए उसका फायदा हमें होता है लेकिन कल ये रहेगा या नहीं, पता नहीं कल किसने देखा है।'' आज मेरे हाथ में वित्त विभाग है, कल रहेगा या नहीं: अजित पवार
25 Sep 2023 12:15PM,by: Tikendra Sinha
विधायक टी.राजा ने कहा, "ओवैसी को डर है कि पार्लियामेंट में किसी मुसलमान की मॉब लिंचिंग हो सकती है तो मैं समझता हूं कि मॉब लिंचिंग होगी नहीं होगी मुझे नहीं मालूम, पर जिस दिन होगी तुम्हारी होगी। इतना तो तय है क्योंकि तुम जैसे लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं है।"
25 Sep 2023 10:58AM,by: Tikendra Sinha
. बिलासपुर पहुँच कर आज मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे यह रिमोट कंट्रोल दिया गया और कहा गया कि देखिये इसका बटन दबाइये और जैसे ही हमने बटन दबाया तो करोड़ों रुपए छत्तीसगढ़ के गरीबों के बैंक एकाउंट में गये। एक दो सेकेंड में बैंक एकाउंट में पैसा मिला। आवास न्याय सम्मेलन : राहुल गांधी का संबोधन
25 Sep 2023 10:58AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









