26 Apr 2024
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके राजकुमार राहुल गांधी वोट बैंक के लिए ओबीसी समाज के अधिकारों को छीनकर घुसपैठियों को दे रहे हैं जो कि ओबीसी में आते भी नहीं हैं। केशव प्रसाद मौर्या ने कांग्रेस पर साधा निशाना
26 Apr 2024 02:17PM,by: Tikendra Sinha
भारतीय बौद्ध संघ के अध्यक्ष संघप्रिया राहुल ने पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा की है। संघप्रिया राहुल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी निंदनीय है। पीएम मोदी ने साल 2014 में पहली बार तालकटोरा स्टेडियम में भगवान बुद्ध का जन्मदिन मनाया था। राहुल ने कहा कि आजादी के बाद ये पहला मौका था जब किसी प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध का जन्मदिन मनाया था।
26 Apr 2024 02:17PM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली में शपथ लेने के बाद राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह कल देर रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने पहुंचे। सीएम ने आत्मीय मुलाकात के दौरान उनसे छत्तीसगढ़ की भावनाओं को राज्यसभा में सतत रखने का आग्रह किया। शपथ के बाद राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह मिले सीएम साय से
26 Apr 2024 12:28PM,by: Tikendra Sinha
सीएम विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि, मैं पीएम मोदी और भाजपा प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद लेने आया हूँ। नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पीएम बनाना है। पीएम मोदी देश को ही अपना परिवार मानते हैं। सीएम साय ने आगे कहा कि, पीएम मोदी गांव गरीब मजदूर सब की चिंता करते हैं। अब पाकिस्तान की गीदड़ भभकी भी बंद हो गई। जवानों का सर कलम कर पहले फुटबाल खेला जाता था। पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को भी शांत करा दिया।
26 Apr 2024 10:51AM,by: Tikendra Sinha
राजधानी रायपुर के महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। अलका लांबा छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आज देश में दूसरे चरण का चुनाव है। छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सभी घर से निकलकर वोट जरूर करें। साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अलका लांबा ने कहा, कहीं भी भाजपा की लहर नहीं है। 400 पार का दावा झूठ साबित होगा।
26 Apr 2024 10:51AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









