26 May 2023

Generic placeholder image

उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने अपने पिता एवं पूर्व गृहमंत्री शहीद स्वर्गीय श्री नंदकुमार पटेल तथा बड़े भाई शहीद स्वर्गीय श्री दिनेश पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर नंदेली स्थित ‘शांति बगिया’ समाधि स्थल में श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिजनों ने भी समाधि स्थल में श्रद्धासुमन अर्पित किये। विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, महापौर रायगढ़ नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, कुलपति शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय श्री ललित प्रकाश पटेरिया, श्री अनिल शुक्ला, श्री विकास शर्मा, श्री शाखा यादव सहित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने भी समाधि स्थल पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

26 May 2023 05:50AM,
by: Tikendra Sinha