26 Dec 2022
छत्तीसगढ़ राज्य देश में वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में अग्रणी राज्य है। विगत चार वर्षों में 54 हजार 518 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित किए गए, जिसका कुल रकबा 30 हजार 46 हेक्टेयर है। इसी प्रकार सामुदायिक वन अधिकार के 23 हजार 982 वन अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं, जिसका कुल रकबा 11 लाख 77 हजार 212 हेक्टेयर है। राज्य शासन द्वारा सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों के क्रियान्वयन में भी पहल की गई है। अब तक जिलों में 3 हजार 845 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्य किए गए हैं। इसके अंतर्गत 16 लाख 60 हजार 301 हेक्टेयर भूमि के संरक्षण, प्रबंधन का अधिकार ग्राम सभाओं को प्रदाय किया गया है। छत्तीसगढ़ वन अधिकार क्रियान्वयन में देश में अग्रणी
26 Dec 2022 02:37PM,by: Babuaa Desk
अंतर्राष्ट्रीय वन मेला में लघु वनोंपज आधारित क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ और मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ के मध्य 6 करोड़ रूपए का व्यवसायिक अनुबंध हुआ। छतीसगढ़ वनोपज संघ के विशेष प्रबंध संचालक श्री एस.एस. बजाज और विन्ध हर्बल्स की ओर से एमपीएमएफपी के सीईओ डॉ. दिलीप कुमार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा 28 करोड़ 50 लाख रूपये का एमएफपीपीएआरसी और विभिन्न संस्थाओं के बीच व्यापारिक अनुबंध भी किए गए। इस प्रकार कुल 34.50 करोड़ रूपए का एमओयू हुआ। यह अंतर्राष्ट्रीय वन मेला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 20 से 26 दिसम्बर तक आयोजित किया गया।
26 Dec 2022 02:37PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सुरपा बेल्हरी में सतनाम धर्म के प्रणेता संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के समाज में एकता, भाईचारे और समरसता के संदेश का समाज के लोगों को संगठित करने में विशेष योगदान है। इस अवसर पर उन्होंने गुरु घासीदास बाबा का स्मरण करते हुए जीवन की दिशा सकारात्मक रखने की सलाह दी। उन्होंने देश के संविधान का उदाहरण दिया जिसमें समानता पर बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान में लिखे समानता के अधिकार गुरु घासीदास बाबा के संदेशों में भी परिलक्षित होते हैं। उन्होंने पंथी का जिक्र किया, जिसमें लिखे सभी उपदेश छत्तीसगढ़ी में हैं। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि बाबा गुरू घासीदास ने छत्तीसगढ़ में वृहद स्तर पर कार्य किया है और छत्तीसगढ़ के गौरव को भी बढ़ाया है।
26 Dec 2022 02:37PM,by: Babuaa Desk
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में संपन्न हुई। आरक्षण संशोधन विधेयक पर राजभवन द्वारा हस्ताक्षर नहीं किये जाने के विरोध में कांग्रेस 3 जनवरी को राजधानी रायपुर में महारैली का आयोजन करेगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक संपन्न
26 Dec 2022 02:37PM,by: Babuaa Desk
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत 'लव जिहाद' का मामला है और राज्य ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक सख्त कानून लाने की योजना बना रहा है। महाजन ने कहा, "पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम देख रहे हैं कि ऐसे मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं।"
26 Dec 2022 02:19PM,by: Babuaa Desk
अन्य उपायों के अलावा ऑक्सीजन सपोर्ट और आईसीयू बेड के संदर्भ में तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं पर मंगलवार को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, 'सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री भी अपने-अपने स्तर पर इसमें हिस्सा लेंगे.'
26 Dec 2022 02:17PM,by: Babuaa Desk
सूत्रों का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट में कहा, "रक्षा मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय बैठक ने सशस्त्र बलों के लिए लगभग 120 मिसाइलों के अधिग्रहण और सीमाओं पर उनकी तैनाती को मंजूरी दे दी है।" इसके अतिरिक्त, यह भी सुझाव दिया गया है कि मिसाइलें पहले भारतीय वायु सेना को प्रदान की जाएंगी और उसके बाद भारतीय सेना को।
26 Dec 2022 12:34PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









