27 Mar 2023
कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक ने कहा कि यह वित्तीय क्षेत्र की समाधान प्रक्रिया पर फिर से विचार करने का समय है। रिलायंस कैपिटल और श्रेई मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया ने "खराब वसूली और लेनदारों के लिए परिसमापन मूल्य से नीचे" का संकेत दिया।
27 Mar 2023 06:35AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाने-माने अभिनेता और पूर्व सांसद मासूम वरिद थेक्केथला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि मासूम वरिद थेक्केथला को दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने और लोगों के जीवन में हास्य भरने के लिए याद किया जाएगा।
27 Mar 2023 06:35AM,by: Tikendra Sinha
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित खेल अकादमी में खिलाड़ियों को मुहैया कराए जा रहे सुविधाओं का असर अब दिखने लगा है। इसी का परिणाम है कि भारतीय खेल प्राधिकरण एवं प्रदेश आरचरी एसोसिएशन द्वारा जिला रायपुर में महिलाओं के लिए आयोजित दस का दम तीरंदाजी प्रतियेागिता में जिला बिलासपुर के ग्राम शिवतराई में संचालित तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र की खिलाड़ी कु. तुलेश्वरी खुसरो ने इंडियन राऊण्ड में 656 अंक प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में विभाग द्वारा बिलासपुर में ही संचालित राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र (खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की खिलाड़ी कु. दिव्या यादव ने 647 अंक प्राप्त करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रदेश में खेलों को निरन्तर बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा राज्य में खेल अकादमी प्रारंभ किये जा रहे हैं, जहाँ खिलाड़ियों को उच्चतम स्तर की सुविधाओं के साथ गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं। इसी का ही परिणाम है कि, विभाग द्वारा संचालित खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित उक्त प्रतियेागिता में स्थान अर्जित किया है। खेल अकादमी प्रारंभ होने के साथ ही खिलाड़ियों ने लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपना अच्छा प्रदर्शन देते हुए पूर्व में भी पदक अर्जित किया है।
तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र शिवतराई की खिलाड़ी कु. तुलेश्वरी खुसरो, ईतवारी राज के अधीन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं एवं राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र (खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की खिलाड़़ी कु. दिव्या यादव, निलेश गुप्ता के अधीन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर संचालक खेल ने उन्हें बधाई दी है। संचालक खेल ने अकादमी के खिलाड़ियों के लगातार अच्छे प्रदर्शन पर प्रशिक्षक निलेश गुप्ता एवं ईतवारी राज के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भी बधाई और शुभकामना दीं हैं।
27 Mar 2023 06:24AM, by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









