27 Aug 2023

Generic placeholder image

उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज सूरजपुर जिला एवं सत्र न्यायालय का निरीक्षण किया। मुख्य न्यायाधीश का जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सूरजपुर श्री गोविन्द नारायण जांगड़े के साथ समस्त न्यायाधीश गण, कलेक्टर व अन्य राजस्व अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर के कार्यालय, समस्त न्यायालयों, समस्त अनुभागों यथा- न्यायिक अभिलेखागार, लाईब्रेरी, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग रूम, सर्वर रूम, कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतिलिपि अनुभाग, नजारत अनुभाग, न्यायालय स्थित महिला एव पुरूष बंदी गृह का निरीक्षण किया गया। उन्होंने जिला न्यायालय परिसर सूरजपुर की साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था रखे जाने हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश को निर्देशित किया।

27 Aug 2023 03:00AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि अब की बार भाजपा दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंचेगी। कांग्रेस सरकार के कामों से राज्य की जनता के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन हुआ है। अपनी सरकार के कामों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविरों में ले रहे है। कांग्रेस के संकल्प शिविर में हर बूथ से 10 से अधिक कार्यकर्ता आ रहे है। हर विधानसभा क्षेत्र में 2500 से 3000 बूथ स्तरीय कार्यकर्ता फिर से सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर अपने क्षेत्रों में जा रहे। इन्हीं कार्यकर्ताओं की मजबूती और सरकार के पांच सालों के दम पर 75 से अधिक सीटों के साथ प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। अब की बार भाजपा दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंचेगी - दीपक बैज

27 Aug 2023 03:00AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीन चरण की प्रतियोगिता के समापन के उपरांत अब जिला स्तर पर यह स्पर्धा आयोजित होगी। 27 अगस्त से शुरू होने वाली चौथे चरण की इस प्रतियोगिता का समापन 04 सितंबर का होगा। जिला स्तरीय प्रत्येक खेल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी एवं दल आयुवार एवं वर्गवार संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन पर वर्ष 2022 को शुरू की गई पहली छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को अभूतपूर्व लोकप्रियता मिली थी। बूढ़े, बच्चों एवं महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। दिव्यांगजनों ने भी इस ओलंपिक में भाग लिया और कई प्रतिस्पर्घा के विजेता भी रहे। अभी चल रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने की घोषणा की है। यह प्रावधान इसी सत्र से लागू होगा।  

27 Aug 2023 03:00AM,
by: Tikendra Sinha