27 Dec 2022
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद, भाटापारा में अध्यक्ष पद के अविश्वास प्रस्ताव के लिये प्रमोद दुबे, सभापति-नगर पालिका निगम, रायपुर एवं पंकज शर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, रायपुर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाता है।
27 Dec 2022 12:25PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से सीधा संवाद कर ना केवल उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे, बल्कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को भी प्रमोट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज भोजन ग्रहण करने विकासखंड साजा के ग्राम ठेलका में किसान श्री महेन्द्र साहू के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर श्री महेन्द्र के परिवार वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे सहित अन्य अतिथियों ने भी भोजन किया। मुख्यमंत्री को पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया। कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में जिमी कांदा, तिवरा भाजी, लाल भाजी, घर के बारी की पटवा भाजी, मूली भाटा, चना करेला,और सिलबटे से पीसा हुआ टमाटर की चटनी का मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल को बछड़ा के जन्म के बाद गाय के पहला दूध और गुड़ से बना प्रोटीन से भरपूर पेयूस भी परोसा गया। मुख्यमंत्री ने पेयूस को बड़े चाव खाया और दोबारा लिया। भोजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महेन्द्र के परिवार वालों का हाल चाल पूछा और स्नेह के साथ परोसे गए स्वादिष्ट भोजन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया साथ ही उपहार भी भेंट किया। उनके घर पर मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, सरपंच सविता महेंद्र साहू, श्री साधु राम साहू, श्री तखत वर्मा, श्री बलराम वर्मा, श्री रूपसिंह राजपूत, श्री बंसी पटेल, श्री संतोष सोनवानी ने भोजन ग्रहण किया। इस अवसर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ल उपस्थित थे। *किसान के नन्ही बच्ची के जन्मदिन पर काटा केक* मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसान श्री महेंद्र साहू की नन्ही बच्ची का जन्मदिन परिवार वालो के साथ केक काटकर मनाया। उन्होंने बच्ची को स्नेह स्वरूप उपहार भी प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने परिवार वालों के साथ ग्रुपिंग फोटो भी खिंचाई। *इंडियन इंजिनियरिंग सर्विसेज में चयन होने पर युवक को दी बधाई* मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम ठेलका के श्री प्रणेश कुमार की इंडियन इंजिनियरिंग सर्विसेज में चयन होने की जानकारी मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री प्रणेश कुमार के साथ फोटो भी खिंचाई। *युवा मितान क्लब के सदस्यों के साथ ली सेल्फी* मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री महेंद्र साहू के घर के पास पहुंचे राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के द्वारा उनके साथ सेल्फी लेने की जिद पर अपने आप रोक नहीं पाए। उन्होंने राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के साथ सेल्फी खिंचाई और उनसे बातचीत कर हालचाल जाना।
27 Dec 2022 12:25PM,by: Babuaa Desk
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए हर शुक्रवार को 'ग्राम चौपाल' आयोजित करेगा. उन्होंने कहा कि पहली चौपाल 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होगी l उन्होंने आगे कहा कि यह गांव में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान खोजने का एक प्रयास है। यूपी : ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम चौपाल
27 Dec 2022 09:39AM,by: Babuaa Desk
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे। अपने-अपने दलों के नेताओं ने कहा कि दोनों यात्रा में शामिल नहीं हो सकते क्योंकि वे अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। रालोद नेता अनुपम मिश्रा ने कहा, "हालांकि, हम... यात्रा की सफलता की कामना करते हैं।"
27 Dec 2022 09:39AM,by: Babuaa Desk
भारत बायोटेक के इंट्रानेजल COVID-19 वैक्सीन iNCOVACC की कीमत निजी बाजारों के लिए 800 रुपये और राज्य सरकारों और केंद्र के लिए 325 रुपये रखी गई है। वैक्सीन CoWin पर उपलब्ध होगी और जनवरी के चौथे सप्ताह में 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए बूस्टर खुराक के रूप में उपलब्ध होगी। बिना सुई के टीकाकरण के रूप में, iNCOVACC भारत की पहली ऐसी बूस्टर खुराक होगी।
27 Dec 2022 09:39AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








