28 Jan 2023
दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के 'मुगल गार्डन' का नाम बदलकर 'अमृत उद्यान' कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता के मुताबिक, 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के बगीचों को आम नाम 'अमृत उद्यान' दिया है. अमृत उद्यान आम जनता के लिए 31 जनवरी से 26 मार्च तक खुला रहेगा।
28 Jan 2023 02:42PM,by: Babuaa Desk
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस महोत्सव से युवाओं को अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के लिए बेहतर मंच मिल रहा हैं। वहीं राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक, लोक खेल, परम्पराओं आदि को जानने और समझने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि इस आयोजन में संस्कृति विभाग द्वारा लोक साहित्य सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है।
28 Jan 2023 01:30PM,by: Babuaa Desk
रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के पहले दिन मुख्य मंच मांदर की थाप पर थिरकते कलाकारों के नाम रहा। युवा कलाकारों ने अपने लय और ताल से समा बांध दिया। दर्शकों ने भी कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर खुशियां जाहिर की। करमा नृत्य की 15 से 40 आयु वर्ग की प्रतियोगिता मेंं पहले स्थान पर रायगढ़, दूसरे स्थान पर कांकेर, तीसरे स्थान पर सूरजपुर रहा। युवाओं ने दी करमा नृत्य की शानदार प्रस्तुति
28 Jan 2023 01:30PM,by: Babuaa Desk
राजधानी के साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे युवा महोत्सव में आज बिलासपुर जिले के युवाओं द्वारा प्रस्तुत पंडवानी का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। पंडवानी में ओजपूर्ण ढंग से छत्तीसगढ़ी भाषा में महाभारत के कथानक की प्रस्तुति दी जाती है। युवा महोत्सव : पंडवानी की ओजपूर्ण प्रस्तुति
28 Jan 2023 01:30PM,by: Babuaa Desk
राजधानी के साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे युवा महोत्सव में आज सरगुजा संभाग के कोरिया जिले के दल ने राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुति दी। यह 14 वर्ष के अधिक आयु वर्ग की प्रस्तुति थी। दल सदस्यों ने आकर्षक वेशभूषा में रंग-बिरंगी सजी हुई लाठियों के साथ कदम-ताल मिलाते हुए राउत नाचा प्रस्तुत किया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि उन्होंने राज्य की प्रमुख योजनाओं स्वामी आत्मानंद स्कूल, नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी पर आधारित दोहे गाये। राज्य की योजनाओं पर आधारित दोहे गाकर राउत नाचा दी प्रस्तुति
28 Jan 2023 01:30PM,by: Babuaa Desk
रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के पहले दिन मुख्य मंच में मांदर की थाप पर कलाकार खूब थिरके। साइंस कॉलेज मैदान में 15 से 40 आयु वर्ग में करमा नृत्य में दुर्ग, रायगढ़, सूरजपुर, कांकेर और बालोद जिले के कलाकारों ने पारम्परिक परिधानों से सज-धज कर मुख्य मंच पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोरबा महासमुंद जशपुर और खैरागढ़ के कलाकारों ने करमा नृत्य की प्रस्तुति दी, जो दर्शकों को खूब भाया। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में प्रचलित अनेक लोक नृत्यों में से करमा नृत्य एक है। करमा नृत्य राज्य में निवास करने वाली जनजातियों द्वारा किया जाता है। ये जनजातियां सरई एवं करम वृक्ष के नीचे इकठ्ठा होकर करमा गीत गाकर नृत्य करते हैं। जनजाति समूह वर्ष में एक बार इकठ्ठा होकर देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करके उत्सव मनाते हैं और करम वृक्ष की टहनी को जमीन में गड़ाकर चारों और घूम-घूमकर आनंदपूर्वक करमा नृत्य करते हैं। करमा नृत्य हमें कर्म का संदेश देता है। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में 15 से 40 आयु वर्ग में करमा नृत्य में रायगढ़ प्रथम, कांकेर द्वितीय एवं सूरजपुर तृतीय स्थान पर रहा। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में खैरागढ़ प्रथम, महासमुंद द्वितीय एवं जशपुर तृतीय स्थान पर रहा। करमा नृत्य में रायगढ़ और खैरागढ़ रहे विजेता
28 Jan 2023 01:29PM,by: Babuaa Desk
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, केवल छह घंटे के कारोबार में, गौतम अडानी को $20 बिलियन, या अपने कुल संपत्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गंवाना पड़ा। गिरावट ने 60 वर्षीय अडानी के लिए अब तक की सबसे बड़ी संपत्ति को मिटा दिया, जिसकी कुल संपत्ति वर्तमान में 92.7 बिलियन डॉलर है। हिंडनबर्ग द्वारा अडानी पर "बेशर्म धोखाधड़ी" का आरोप लगाने के बाद सूचीबद्ध अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई।
28 Jan 2023 08:12AM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि 'भारत जोड़ो यात्रा' अभियान के दौरान सांसद राहुल गांधी की कथित सुरक्षा चूक के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली या जम्मू-कश्मीर में प्रदान की जाने वाली प्रतिभूतियां संबंधित उपराज्यपालों की पूरी जिम्मेदारी हैं। यात्रा शनिवार को अवंतीपोरा से फिर शुरू हुई।
28 Jan 2023 08:12AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









