28 Jan 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योगों की सतत उन्नति और विकास हो। आप सभी का व्यवसाय खूब फले-फूले और तरक्की करे। अपने उद्योग-धंधे और व्यापार से पैदा होने वाले रोजगारों में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दें। वे आज पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर के सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 64वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर स्वागत और अभिवादन किया गया तथा उन्हें प्रभु श्री राम की प्रतिमा भेंट की गई।
28 Jan 2024 03:32AM,by: Tikendra Sinha
बिलासपुर रेलवे फ्लाईओवर के प्रारम्भ होने से कटनी की दिशा में चलने वाली गाड़ियां मुंबई-हावड़ा मार्ग पर निर्बाध दौड़ सकेंगी। इस फ्लाईओवर के पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।
28 Jan 2024 03:32AM,by: Tikendra Sinha
राजधानी रायपुर के विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा, गुढियारी में बागेश्वर धाम मंदिर के महंत धीरेंद्र शास्त्री द्वारा श्री हनुमान कथा का वाचन किया गया। प्रदेश के दोनो उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवम श्री अरूण साव आशीर्वाद लेने कथा स्थल पहुंचे। उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए भी आशीर्वाद लिया। इस अवसर जनप्रतिनिधि गण, मेला समिति के पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे। बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में शामिल होने तथा कथा श्रवण के लिए लाखों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचे।
28 Jan 2024 03:32AM,by: Tikendra Sinha
जीतनराम मांझी ने कहा कि वह एनडीए के सदस्य हैं और जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे, वहीं 'हम' जाएंगे। उनके इस बयान के बाद साफ़ हो गया है कि अगर नीतीश कुमार इस्तीफा देते हैं तो जीतनराम मांझी आरजेडी का साथ नहीं देंगे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे, वहीं 'हम' जाएंगे : मांझी
28 Jan 2024 03:31AM,by: Tikendra Sinha
पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने पार्टी के दो नेताओं महेशिंदर सिंह और उनके बेटे धर्मपाल सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है. उन्होंने एक रैली आयोजित की थी और इस रैली को मोगा जिले में पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने संबोधित किया था। पंजाब कांग्रेस ने दो नेताओं को पार्टी से किया निलंबित
28 Jan 2024 03:31AM,by: Tikendra Sinha
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में यातायात को सुव्यवस्थित करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक विशेष 'सड़क सुरक्षा फोर्स' की शुरुआत की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब इस तरह की पहल करने वाला पहला राज्य है और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर चिंता व्यक्त की।
28 Jan 2024 03:31AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









