28 Feb 2024
रूस ने एक्टिविस्ट ओलेग ओर्लोव को ढाई साल की सजा सुनाई है। उन पर रूसी सेना के अपमान और रूस-यूक्रेन जंग की आलोचना करने के आरोप थे। उनका कहना था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जंग के जरिए रूस को फासीवाद की ओर ले जा रहे हैं। नोबेल प्राइज जीतने वाले रूसी संगठन के चेयरमैन को सजा..
28 Feb 2024 08:08AM,by: Vinay Jha
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. अधीर रंजन ने कहा कि पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पर पाबंदी लगाई गई है. किताब बाजार में नहीं मिल रही है. अधीर रंजन ने दावा किया कि किताब में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे ने लिखा है कि अग्निपथ और अग्निवीर योजना गलत है. कांग्रेस सांसद चौधरी ने कहा कि सरकार इस योजना के जरिए सेना में विभाजन पैदा कर रही है. सेना में विभाजन पैदा कर रही सरकार - अधीर रंजन चौधरी..
28 Feb 2024 07:59AM,by: Vinay Jha
केरल की वायनाड सीट सीपीआई ने से एनी राजा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इसके चलते राहुल गांधी के तेलंगाना से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें आनी शुरू हो गई हैं. चर्चा है कि तेलंगाना के कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राज्य की 17 लोकसभा सीटों में से किसी एक से चुनाव लड़ाने की वकालत कर रहे हैं.
28 Feb 2024 07:59AM,by: Vinay Jha
जमीन के बदले नौकरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव के परिवार को बड़ी राहत दी है. अदालत ने इस केस में लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती, हेमा यादव और हृदयानंद चौधरी को नियमित जमानत दी है. मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने चारों लोगों को शर्तों के साथ नियमित जमानत दी है. लालू परिवार को कोर्ट से बड़ी राहत!
28 Feb 2024 07:59AM,by: Vinay Jha
कांग्रेस के नाराज विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भी विधानसभा में हाउस के अंदर पहुंच गए हैं. वहीं कांग्रेस के बागी विधायक रवि ठाकुर ने कहा वो बीजेपी के साथ हैं. हालांकि सुधीर शर्मा राजिंदर राणा और बाकी विधायक चुप रहे, मगर रवि ठाकुर ने अंदर जाते जाते पलट कर कहा कि वे बीजेपी के साथ हैं. हम बीजेपी के साथ हैं - लखनपाल..
28 Feb 2024 07:59AM,by: Vinay Jha
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वे (कांग्रेस) कितना भी अन्याय करें, कोई फायदा नहीं होगा. एक बात तो साफ है कि हिमाचल की जनता किसी बाहरी व्यक्ति को कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थी, यहां तक कि अपने अपने ही विधायक इसे मानने को तैयार नहीं थे. विधायकों के निलंबन पर अनुराग ठाकुर का वार..
28 Feb 2024 07:59AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









