28 May 2023
नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ओम बिड़ला के साथ लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी के पास एक आसन पर 'सेंगोल' स्थापित किया l अधीनम संतों ने शनिवार को पीएम मोदी को सेंगोल भेंट की। नई संसद की लॉबी में एक बहु-धर्म प्रार्थना समारोह भी आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी ने नई संसद में रखा 'सेंगोल'
28 May 2023 03:13AM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई संसद के औपचारिक उद्घाटन से पहले हवन और पूजा की जा रही है। चेन्नई से दिल्ली पहुंचे अधीनम संतों द्वारा पीएम मोदी को सौंपे गए औपचारिक राजदंड को बाद में नई संसद में लोकसभा में रखा जाएगा। नई संसद के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने की पूजा
28 May 2023 03:13AM,by: Babuaa Desk
नए संसद भवन में रखे जाने वाले "सेंगोल" को लेकर चल रहे विवाद के बीच पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र और भाजपा नेता सीआर केसवन ने शनिवार को कांग्रेस से माफी की मांग की। केसवन ने कहा, "सेंगोल के महत्व को कम करने और कमजोर करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी गई थी।" कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए: 'सेंगोल' विवाद पर भाजपा
28 May 2023 01:38AM,by: Tikendra Sinha
थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे स्थिति की समीक्षा के लिए हिंसा प्रभावित मणिपुर पहुंचे। वह दो दिवसीय यात्रा के दौरान राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और मणिपुर के मुख्य सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह से मुलाकात करेंगे। हालात का जायजा लेने हिंसा प्रभावित मणिपुर पहुंचे सेना प्रमुख
28 May 2023 01:38AM,by: Tikendra Sinha
पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग परिषद की बैठक में शामिल नहीं होने के अपने फैसले का बचाव करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पूछा, "हम वहां क्या करेंगे? हमारी तस्वीरें क्लिक करवाएं?" नीति आयोग की बैठक में क्या हम तस्वीरें खिंचवाने जाएंगे: मान
28 May 2023 01:37AM,by: Tikendra Sinha
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए एवं सस्टेनेबल मॉडल की संकल्पना साकार हो रही है, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में। रीपा के एक नवाचार से कैसे लोगों की जिंदगी बदलती है और खुशहाली के रास्ते खुलते हैं। इसकी एक बानगी ग्राम अमलीडीह के रीपा गौठान में देखने को मिली, जहां रीपा की अधोसंरचना अंतर्गत विभिन्न वर्क शेड बनाये गये हैं और वहां विभिन्न समूहों, उद्यमियों को कार्य करने के लिए एक अच्छा स्थान उपलब्ध कराया गया है। रीपा के प्रोडक्ट सी-मार्ट में भी उपलब्ध रहेंगे। जिससे उद्यमियों के उत्पाद को मार्केट उपलब्ध हो रहा है, जनसामान्य की उम्मीदें पूरी हो रही हैं और तरक्की के नये रास्ते खुल रहे हैं। ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में शासन की यह योजना प्रभावी है। रीपा गौठान अमलीडीह की श्रीमती लक्ष्मी वैष्णव ने बताया कि जय माँ गायत्री स्वसहायता समूह में सहभागिता से सभी महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कर रही हैं और साथ ही आरूग जैविक कीटरोधक नीमास्त्र एवं आरूग जैविक टॉनिक द्रव्य जीवमृत का निर्माण कर रहे हैं। अब तक गौठान में 4 लाख 94 हजार 36 क्विंटल गोबर की खरीदी हुई है। जिससे 1 लाख 88 हजार 380 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण हुआ है। वर्मी कम्पोट की बिक्री से लाभांश राशि 8 लाख रूपए तथा केंचुआ संवर्धन एवं बिक्री से 2 लाख रूपए प्राप्त हुए हैं। इतना अच्छा कार्य मिलने पर महिलाओं ने शासन को धन्यवाद दिया है।
28 May 2023 01:37AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









