28 Dec 2023
इस साल की शुरुआत में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद के बीच, कानून प्रवर्तन ब्रिटिश कोलंबिया में घातक गोलीबारी के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले दो व्यक्तियों की बारीकी से निगरानी कर रहा है। हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड : हत्या का संदिग्ध कनाडा में
28 Dec 2023 06:18AM,by: Babuaa Desk
अभिनेता-राजनेता और डीएमडीके संस्थापक विजयकांत का 28 दिसंबर को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर विजयकांत को चेन्नई के एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अनुसार, निमोनिया के कारण भर्ती होने के बाद विजयकांत वेंटिलेटरी सपोर्ट पर थे। अभिनेता-राजनेता और डीएमडीके संस्थापक विजयकांत का निधन
28 Dec 2023 06:13AM,by: Babuaa Desk
ग्रीस से नीस दंपत्ति भारत पर्यटन के लिए आया है। छत्तीसगढ़ में बस्तर की खूबसूरती सुनकर ये दंपत्ति रायपुर भी आया। आज उन्हें अटल जी तथा छत्तीसगढ़ पर केंद्रित प्रदर्शनी की जानकारी मिली तो वे नालंदा परिसर पहुँचे। यहां उन्होंने जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक श्री सुरेंद्र ठाकुर से विस्तार से प्रदर्शनी की जानकारी ली। श्री ठाकुर से उन्होंने अटल जी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। श्री ठाकुर ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य पहले मध्यप्रदेश का हिस्सा था। अटल जी को लगा कि मध्यप्रदेश काफी बड़ा राज्य है और इसे छोटा होना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ का विकास अच्छे से हो। श्री ठाकुर ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ ग्रीस से भी भौगोलिक क्षेत्र में ज्यादा है और ऐसे में इस राज्य के गठन से यहां के रहवासियों का बेहतर विकास हो पा रहा है। उन्होंने नीस दंपत्ति को बताया कि आप लोगों के लिए क्रिसमस बहुत शुभ दिन होता है। चूंकि छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल जी का जन्मदिन भी 25 दिसंबर को होता है इसलिए ये दिन हमारे लिए खास हो जाता है। उन्होंने पारदर्शी शासन पर जोर दिया इसलिए उनका जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। नई पीढ़ी को उनके बारे में ज्यादा जानकारी हो, इसलिए जनसंपर्क विभाग ने यह प्रदर्शनी लगाई है। उन्होंने नीस दंपत्ति को विस्तार से छत्तीसगढ़ के परिवेश के बारे में जानकारी भी दी। नीस दंपत्ति ने श्री ठाकुर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अनायास ही इस प्रदर्शनी की जानकारी हुई और यह छत्तीसगढ़ तथा भारत की राजनीति को जानने के लिए काफी बढ़िया काम हो गया। ग्रीस से आये नीस दंपत्ति ने देखी अटल जी की प्रदर्शनी
28 Dec 2023 04:26AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 दिसंबर को जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’‘ में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय जशपुर जिले में 110 करोड़ 99 लाख रुपए से अधिक लागत के कुल 182 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 32 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण और 78 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत के 129 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय करेंगी। आज मुख्यमंत्री का कुनकुरी में होगा रोड-शो
28 Dec 2023 04:26AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए आज छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ में रोड शो के दौरान जन सैलाब उमड़ पड़ा। रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री के रूप में उनके प्रथम आगमन पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोशिला स्वागत और अभिनंदन किया। रोड शो के दौरान पूरे नगर को आकर्षक स्वागत द्वारों से सजाया गया था। मुख्यमंत्री श्री साय रोड शो के दौरान खुली जीप में जनता का अभिवादन स्वीकार रहे थे।
28 Dec 2023 04:26AM,by: Tikendra Sinha
हम सबका सौभाग्य है कि आज अग्रोहा धाम का लोकार्पण लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला के हाथों हुआ है। मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने उनके साथ पांच साल काम किया है। अग्रवाल समाज हमेशा मानवता की सेवा के लिए आगे रहता है। अग्रोहा धाम का निर्माण भी इसका उदाहरण है। इसका उपयोग सभी समाज के लोग करेंगे। इसके लिए मैं सभी ट्रस्टियों को धन्यवाद देता हूँ। इसके लिए दानवीरों को भी मैं धन्यवाद देता हूँ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा मंत्रीगण का उद्बोधन
28 Dec 2023 04:26AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







