29 Jan 2024
समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाने के लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा। समाज की एकता, तरक्की और भलाई के लिए आपसी समन्वय से काम करना है। समाज की शक्ति संगठन से होती है। समाज के विकास के लिए सभी को संगठित होना आवश्यक है। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज अभनपुर विकासखंड के ग्राम क़ुर्रु में मनवा कुर्मी चंदखुरी राज के 78 वें वार्षिक राज अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होनें स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ स्कूल को शैक्षणिक एवं अन्य विकास कार्याे के लिए 25 हज़ार रुपए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की।
29 Jan 2024 02:57AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद करेंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा-2024‘ का कार्यक्रम 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे भारत मण्डपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा‘ आज
29 Jan 2024 02:56AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल आज जिला मुख्यालय राजनांदगांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर रामाधीन गोंड़ शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी गोंड़ महासभा एवं अखिल भारतीय विकास परषिद् के तत्वाधान् में किया गया।
29 Jan 2024 02:56AM,by: Tikendra Sinha
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से आज उनके निज निवास पर राजनांदगांव में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले रायपुर शहर के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। मेडल जीतने वाले कराटे खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नीता डुमरे एवं अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी हर्षा साहू के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री से मुलाक़ात की। मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
29 Jan 2024 02:56AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज रविवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में करीब 63 लाख की लागत से बनने वाले तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन तथा विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सुहेला के तिगड्डा चौक में भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया।
29 Jan 2024 02:56AM,by: Tikendra Sinha
वनमंत्री केदार कश्यप आज नारायणपुर जिले के करन्दोला ग्रामपंचायत में आयोजित ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात‘ कार्यक्रम का 109वां एपिसोड प्रसारण किया गया। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘मन की बात‘ पूरे देशवासियों के लिए एक प्रेरणादायी कार्यक्रम है।
29 Jan 2024 02:56AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदिवासी समाज के बेटे को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व मिलना पूरे कंवर समाज का सम्मान है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कंवर समाज के एक छोटे से कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा है। मैं कंवर समाज की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। यह दायित्व मिलना कंवर समाज के साथ-साथ पूरे आदिवासी समाज का सम्मान है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर कंवर समाज द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को ‘‘कंवर गौरव’’ सम्मान दिया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने टाटीबंध में कंवर समाज के भवन के विस्तार के लिए 50 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। समाज ने मुख्यमंत्री को कंवर गौरव सम्मान से नवाजा
29 Jan 2024 02:56AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में हाथियों के विचरण की सूचनाओं पर आधारित आकाशवाणी कार्यक्रम 'हमर हाथी-हमर गोठ' की सराहना की। मन की बात कार्यक्रम में श्रोताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रेडियो की ताकत कितना बदलाव ला सकती है, इसकी एक अनूठी मिसाल छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रही है। बीते करीब 7 वर्षों से यहाँ रेडियो पर एक लोकप्रिय कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है, जिसका नाम है ‘हमर हाथी-हमर गोठ’। नाम सुनकर आपको लग सकता है कि रेडियो और हाथी का भला क्या कनेक्शन हो सकता है। लेकिन यही तो रेडियो की खूबी है। छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी के चार केन्द्रों अंबिकापुर, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ से हर शाम इस कार्यक्रम का प्रसारण होता है और आपको जानकर हैरानी होगी कि छत्तीसगढ़ के जंगल और उसके आसपास के इलाके में रहने वाले बड़े ध्यान से इस कार्यक्रम को सुनते हैं।
29 Jan 2024 02:56AM,by: Tikendra Sinha
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज झेरिया यादव समाज द्वारा राजधानी रायपुर के महादेवघाट में आयोजित सामाजिक और युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य स्तर के विभिन्न जिलों से आए हुए यादव समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने परिचय सम्मेलन में शामिल होने आये युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह समाज की अच्छी पहल है, जिससे एक ही मंच पर विवाह योग्य युवक-युवतियां आपस में मिल जाते है, इससे वर-वधु ढूढंने में समय और धन की बचत होती है। उन्होंने आठ नवविवाहित जोड़ों को बधाई देकर उनके खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यादव समाज भारत के विकास में अपनी बराबर की भागीदारी दे रहा है व भारत के स्वाभिमान, मान-सम्मान के लिए हमेशा खड़ा रहता है।
29 Jan 2024 02:55AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









