30 Mar 2024

Generic placeholder image

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उनके सामने टेबल पर एक वॉशिंग मशीन रखी नजर आई। जिस पर BJP वॉशिंग मशीन लिखा हुआ था। इस वॉशिंग मशीन को दिखाते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा जिन नेताओं पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाती है, बाद में उन्हें ही अपनी पार्टी में शामिल करवा कर केस वापस ले लेती है। भाजपा के पास ऐसी वॉशिंग मशीन है, जिसमें 10 साल पुराना केस भी डालो तो आरोपी बेदाग होकर निकलता है। उन्होंने आगे मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा- मशीन के साथ-साथ ये कमाल मोदी वॉशिंग पावडर का भी है। जिससे आरोपी बिल्कुल चमकते हुए व्यक्तित्व के साथ वॉशिंग मशीन से बाहर निकलता है। "मोदी वॉशिंग पाउडर से लगे सारे दाग धुल जाते हैं"- पवन खेड़ा

30 Mar 2024 11:47AM,
by: Tikendra Sinha