30 Apr 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 3 और 4 मई को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होने जा रहे 18वीं छत्तीसगढ़ यूथ साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यूथ साइंटिस्ट कांग्रेस के आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए इसके सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18वीं छत्तीसगढ़ यूथ साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 के आयोजन के दौरान विज्ञान के 19 टॉपिक पर शोध पत्रों का वाचन होगा। इसके लिए 17 राज्यों से विशेषज्ञ, प्रोफेसर इसमें भाग लेंगे। प्रोफेसर शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर एम. के. देब, डॉ जॉइस राय एवं प्रोफेसर एम.के. राय शामिल थे।

30 Apr 2023 05:11AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश के श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने-अपने स्तर पर बोरे-बासी उत्सव मनाकर इस आयोजन को सफल बनाने और श्रमिक भाईयों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि 01 मई को पूरी दुनिया में श्रमिक दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ किसानों और मेहनतकश लोगों का प्रदेश है, इसलिए हमारे लिए यह तारीख किसी त्यौहार से कम नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के सम्मान में पूरे प्रदेश में 1 मई श्रमिक दिवस के दिन बोरे-बासी उत्सव मनाने की शुरूआत की है। बीते वर्ष पूरे प्रदेश में 1 मई को बोरे-बासी उत्सव का जगह-जगह आयोजन हुआ। सभी वर्ग और समाज के लोगों ने इसमें अपनी सहर्ष भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उत्साह के साथ बोरे-बासी उत्सव मनाया।

30 Apr 2023 05:11AM,
by: Tikendra Sinha