30 May 2023
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजर्स को ईवीएम/वीवीपीएटी की एफएलसी (First Level Checking) के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में उन्हें कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपीएटी से संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रकियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली और ईसीआईएल, हैदराबाद के अधिकारियों ने ईवीएम/वीवीपीएटी की एफएलसी के साथ ही ईवीएम की हैंडलिंग और जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में बताया। जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजर्स को ईवीएम व वीवीपीएटी के साथ इनका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
30 May 2023 02:37AM,by: Tikendra Sinha
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ एक जून को होगा। इस दिन की शुरूआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से होगी। इस मौके पर विदेशी एवं अंतरराज्यीय कलाकारों द्वारा मार्च पास्ट भी किया जाएगा। पहले दिन इंडियन आइडल की राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार शण्मुख प्रिया तथा राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार शरद शर्मा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार बाबा हंसराज रघुवंशी तथा लखबीर सिंह लक्खा द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति की जाएगी। तीसरे दिन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार कुमार विश्वास द्वारा अपने अपने राम म्यूजिक नाइट की प्रस्तुति की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मैथिली ठाकुर भी भजन संध्या की प्रस्तुति करेंगी।
30 May 2023 02:37AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में पधारे शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज और ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का सपरिवार विधि विधान से पादुका पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
30 May 2023 02:37AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सरगुजा संभाग में जिन ग्रामीण परिवारों के घर भोजन किया था, मुख्यमंत्री ने आज उन्हें अपने निवास पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि मैंने आप सब के घर भोजन किया था, जिस स्नेह और अपनत्व से आप लोगों ने मेरा स्वागत किया उससे मैं अभिभूत हूं। सरगुजा और जशपुर में आप सभी ने अनेक तरह के फल और भाजियां परोसी थी, उनका स्वाद आज तक मैं नहीं भूला हूं। आज मुझे आप सभी को अपने निवास पर आमंत्रित कर स्वागत करने का अवसर मिला है। भोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के पास जाकर बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की और उनके घर-परिवार का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने सरगुजा से आए मेहमानों का पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन मूंग दाल का देहाती बड़ा, मूंग भाटा आलू की सब्जी, टमाटर चटनी और आम के पना के जायके के साथ स्वागत किया।
30 May 2023 02:37AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस करने आये थे लेकिन उनके पास भी मोदी की वायदा खिलाफी का कोई जवाब नहीं था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुंडा वह नहीं बता पाये जो जनता जानना चाहती है जब भी मोदी के द्वारा जनता से 2014 में किये गये वायदों की बात होती है भाजपा नेता जुमलेबाजी करने लगते है। भाजपाई ऐसा भाषण देते है जैसे 2014 के पहले भारत था ही नहीं देश की सारी प्रगति मोदी के 9 साल में हुई जबकि हकीकत में मोदी सरकार के 9 साल में देश में एक भी सार्वजनिक उपक्रम नहीं लगा, अपितु 22 सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी कंपनियां मोदी सरकार ने बेच डाला। मोदी के शासन काल में देश की सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिये एक भी सिंचाई का बड़ा बांध नहीं बना। 400 से अधिक ट्रेने बंद कर दी गयी, यात्री सेवा के नाम पर महंगी वंदेभारत चलाया वह भी दम तोड़ रही। भारत की लाइफ लाइन मानी जाने वाली रेलवे लेटलतीफी और अचानक कैंसिल होने का पर्याय बन गयी है।
30 May 2023 02:37AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में 01 जून को पर्यावरण संरक्षण के लिये शपथ का कार्यक्रम रखा गया है। इसके तहत शपथ हिन्दी या अंग्रेजी में समूह या व्यक्तिगत रूप से लेकर उसका वीडियो व फोटो वॉट्सएप नम्बर 7415781776, 9109028361, 7415796619 पर 01 जून को प्रातः 8 बजे से भेजी जा सकेगी। पर्यावरण संरक्षण के महाअभियान में जनभागीदारी की अपील
30 May 2023 02:37AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज का विकास कर रही है।मात्र में एक वर्ष में ही इन कृष्ण कुंजो ने हरे-भरे वृक्षों के रूप में अपना आकार लेना शुरू कर दिया है। योजना के तहत प्रदेश में अब-तक 169 नगरीय निकायों में लगभग 224 एकड़ रकबा में 55 हजार 781 पौधों का रोपण किया गया हैं।
30 May 2023 02:37AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









