31 Jan 2024
खेल मंत्री टंकराम वर्मा आज रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘आरोहण - 2024’ के दूसरे दिन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है। शिक्षा में डिग्री लेने के साथ-साथ नैतिक,व्यवहारिक तथा खेल शिक्षा भी जरूरी है।
31 Jan 2024 03:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नये कैंप बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि नक्सली जिन इलाकों को अपना समझ रहे थे, उन इलाकों में माओवादी आतंकवाद के विरूद्ध सुरक्षाबलों की दखल और बढ़ते प्रभाव से नक्सली बौखला गए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। माओवादी आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई दृढ़ता से जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश शहीद जवानों के परिवारजनों के साथ है।
31 Jan 2024 03:30AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा के परिपालन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) अपनी परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर सुव्यवस्थित करने जा रहा है। सीजीपीएससी ने भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेण्डर जारी करने के साथ ही राज्य के हर ब्लॉक में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए परीक्षा केन्द्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया है। यूपीएससी जैसा वार्षिक कैलेण्डर जारी करेगा सीजीपीएससी
31 Jan 2024 03:29AM,by: Tikendra Sinha
सीएम हेमंत सोरेन पर झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सीएम को ढूंढकर लाने वाले को हम 11 हजार रुपये का इनाम देंगे। साथ ही भाजपा के X हैंडल से सीएम सोरेन की गुमशुदगी का पोस्टर भी जारी किया गया है। पोस्टर में लिखा है- गुमशुदा की तलाश, झारखंड के सीएम। नाम- हेमंत सोरेन, रंग सांवला, कद 5 फुट 2 इंच, कपड़ा सफेज शर्ट, काला पैंच और पैर में चप्पल। पोस्ट में कहा गया है कि सोरेन परसों रात 2 बजे यानी की 40 घंटों से लापता हैं। आखिरी बार 2 बजे रात में पैदल निकलते, सुरक्षाकर्मियों द्वारा देखे गए हैं। जिन महानुभाव को इनका जानकारी मिले शीघ्र दिए गए पते पर सूचित करें। जानकारी देने वाले को 11000 रुपए इनाम।
31 Jan 2024 01:42AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







