31 Aug 2023

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 5 विद्यार्थी पर्वतारोही अभियान प्रशिक्षण हेतु हिमांचल प्रदेश के मनाली के लिए रवाना हुए। यह विद्यार्थी मनाली में एक सितम्बर से 26 सितम्बर तक बेसिक पर्वतारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। पर्वतारोहण प्रशिक्षण के लिए रवाना होने वाले छात्रों में कांकेर जिले के अंतागढ़ विद्यालय के किर्तन पदमाकर और हिमालय, नारायणपुर जिले के ओरछा विद्यालय के मासो राम, सूरजपुर जिले के शिवप्रसाद नगर विद्यालय के विकास पैकरा और राजनांदगांव जिले के पेण्ड्री विद्यालय के छात्र सुरेन्द्र शामिल हैं। भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देश अनुसार विद्यार्थियों के साथ संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को भी भेजा गया है।

31 Aug 2023 01:47AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की ब्रह्मकुमारी दीदी आशा बहन, सविता बहन, वनीषा बहन ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री श्री बघेल को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामनाएं की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्मकुमारी दीदीयों का आभार प्रकट किया। ब्रह्मकुमारी बहनों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को मिष्ठान भेंट कर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय माउण्ट आबू में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मकुमारी दीदीयों को उपहार भी भेंट किए। इस अवसर पर ब्रह्मकुमार महेश भाई और हिरन भाई भी उपस्थित थे।

31 Aug 2023 01:44AM,
by: Tikendra Sinha