31 Aug 2024
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने व्याख्याता (पॉलीटेक्निक संस्था) मेटलर्जी के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के लिए सूचना जारी की है। आयोग ने पहले जारी विज्ञापन क्रमांक 03/2015 के अंतर्गत 23 पदों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ की थी, जिसमें 19 पदों पर चयन सूची 19 सितंबर 2016 को जारी की गई थी। इस संदर्भ में माननीय न्यायालय में दायर रिट याचिका क्रमांक 4951/2016 के आदेश के परिपालन में याचिकाकर्ता श्री बेनीराम साहू, श्रीमती ओमकेश्वरी देवांगन, श्री लीलाधर प्रसाद वर्मा एवं श्री ओमप्रकाश का साक्षात्कार 10 सितंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा।
31 Aug 2024 01:57AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 02 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के मौके पर 70 लाख महतारी-बहनों को तीजा पर्व के उपहार स्वरूप महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इस योजना के तहत माता-बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए की राशि जारी करेंगे।
31 Aug 2024 01:57AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 31 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 9.45 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.20 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां सवेरे 10.30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2 बजे बिलासपुर के एक निजी होटल में आयोजित जिला उद्योग संघ बिलासपुर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री साय बिलासपुर से अपरान्ह 3.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।
31 Aug 2024 01:57AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देेव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर जैन धर्म के अनुयायियों को पर्युषण-पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्युषण पर्व जैन समाज का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। मान्यता है कि भगवान महावीर ने इस त्यौहार के दौरान अपनी शिक्षाएं दीं और जैन धर्म के मुख्य सिद्धांतों को प्रतिपादित किया। पर्युषण पर्व मनाने का मूल उद्देश्य आत्मा को शुद्ध बनाने पर ध्यान केंद्रित करना होता है। यह महापर्व आत्मविशुद्धि, संयम, त्याग और आत्मचेतना को विकसित करने का अवसर देता है। यह पर्व अहिंसा, दया, क्षमा, प्रेम की राह पर चलना सिखाता है। मुख्यमंत्री ने दी पर्युषण-पर्व की शुभकामनाएं
31 Aug 2024 01:26AM,by: Babuaa Desk
राज्यपाल श्री रमेन डेका 31 अगस्त को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका सुबह 10.00 बजे राजभवन रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। श्री डेका सुबह 10.35 बजे हेलीपैड से पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्वविद्यालय के ग्राउंड में पहुंचेंगे। सुबह 10.40 बजे से 10.55 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। सवेरे 11.00 बजे से लेकर 12.00 बजे तक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह के बाद दोपहर 12.00 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 1.30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 3.00 बजे पंडित सुन्दर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के हेलीपैड से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.15 बजे रतनपुर पहंुचेंगे और महामाया देवी का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद शाम 4.05 बजे हेलीपैड से पुलिस परेड मैदान रायपुर के लिए रवाना होंगे।
31 Aug 2024 01:26AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




