पश्चिम बंगाल चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी। चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से 3,000 हथियारबंद पुलिसकर्मियों को तैनात कर रहा है। यह अतिरिक्त तैनाती पहले से मौजूद केंद्रीय बलों की मदद के लिए की जा रही है। इस तैनाती का मकसद 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।
06 Apr 2026 04:50PM,by: Mahak Qureshi
गोवा के एक व्यवसायी के 21 वर्षीय बेटे को लापरवाही और तेज़ी से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। यह गिरफ़्तारी तब हुई जब वह एक महंगी 'मिनी कूपर S' कार को तेज़ रफ़्तार से चला रहा था और उसने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 'ताज कन्वेंशन सेंटर' में काम करने वाली 23 वर्षीय दीक्षा परवाडकर की मौत हो गई। देश में नहीं रुक रही गाड़ियों की तेज रफ्तार; गोवा में गई जान
06 Apr 2026 04:50PM,by: Mahak Qureshi
सुप्रीम कोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट के दो फैसलों पर 20 अप्रैल 2026 को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने 25 मार्च और 2 अप्रैल 2026 के आदेशों को संयुक्त रूप से स्वीकार करते हुए मामले को सूचीबद्ध किया है। साथ ही, जोगी को निर्देश दिया गया है कि वे अंतिम निर्णय के खिलाफ अपनी अपील 20 अप्रैल से पहले दाखिल करें, ताकि सभी मामलों की एक साथ सुनवाई हो सके।
06 Apr 2026 01:58PM,by: Mahak Qureshi
राजधानी रायपुर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर सोमवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का घेराव किया। पुलिस ने उन्हें मुख्य गेट पर रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। NSUI ने चेतावनी दी है कि 7 दिनों में जवाब नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
06 Apr 2026 01:57PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर. 6 अप्रैल 2026. मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने तथा तेज व सुव्यवस्थित यातायात के लिए लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में नौ बायपास सड़कों के लिए कुल 448 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने स्थानीय लोगों की मांगों व जरूरतों को देखते हुए इन बायपास सड़कों के लिए प्राथमिकता से राशि मंजूर करने के निर्देश दिए थे।
06 Apr 2026 01:57PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 06 अप्रैल 2026/ बस्तर संभाग के नक्सल मुक्त घोषित होने के बाद अब हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने वाले युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखने लगा है। इसकी सबसे बड़ी मिसाल बीजापुर की शर्मिला पोयामी बनकर उभरी हैं, जिन्होंने कभी हाथों में बंदूक थामी थी, लेकिन आज वे लाइवलीहुड कॉलेज में सुई-धागे से अपने और अपने परिवार के भविष्य के सपने बुन रही हैं। नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
06 Apr 2026 01:57PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 06 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार की सरकार ने माओवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 हिंसा छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने वाले नक्सलियों को नई जिंदगी दे रही है। छत्तीसगढ सरकार ने माओवादी आत्मसमर्पितों को 5 लाख तक की सहायता, कौशल प्रशिक्षण, और सम्मानजनक जीवन प्रदान कर नक्सल-मुक्त बस्तर के सपने को साकार कर रही है। कोण्डागांव जिले के फरसगांव के सुदेर पंचायत चिंगनार के श्री पवन कुमार को पुनर्वास नीति के तहत पक्का आवास मिलने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
06 Apr 2026 11:55AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 06 अप्रैल 2026/ अंधेरे रास्तों से लौटकर रोशनी तक का सफर निराशा, संघर्ष और कठिनाइयों से निकलकर आशा, सफलता और ज्ञान की ओर जाने का प्रतीक है। यह एक ऐसी यात्रा है जो दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से पूरी की जा सकती है। 22 वर्षीय अरविंद हेमला का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। बीजापुर जिले के एक साधारण ग्रामीण परिवार में जन्मे अरविंद बचपन से ही आर्थिक तंगी, अशिक्षा और सामाजिक चुनौतियों से जूझते रहे। परिवार की आजीविका कृषि मजदूरी पर निर्भर थी, जिससे दैनिक जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो जाता था।
06 Apr 2026 11:55AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








