आधिकारिक बयान के अनुसार, चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज शुक्रवार से शुरू हो रहा है। उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनात्री की यात्रा अगले महीने से शुरू हो रही है। बयान में आगे कहा गया है कि तीर्थयात्री मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
06 Mar 2026 06:23AM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के इस्तीफे पर हैरानी जताई और कहा कि अगर विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के राज्यपाल पद में बदलाव के पीछे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दबाव रहा हो तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बनर्जी ने कहा कि बोस के इस्तीफे के पीछे के कारणों की उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि यह कदम राजनीतिक हितों से जुड़ा हो सकता है।
06 Mar 2026 06:23AM,by: Babuaa Desk
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि उन्होंने लगभग 641 करोड़ रुपये की आपराधिक आय से जुड़े एक बड़े साइबर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक कुमार शर्मा और भास्कर यादव को गिरफ्तार किया है। उनकी अग्रिम जमानत की कई कोशिशें खारिज होने के बाद अदालत में आत्मसमर्पण करने पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तारियां की गईं।
06 Mar 2026 06:23AM,by: Babuaa Desk
कर्नाटक सरकार ने अनुसूचित जाति कोटा के भीतर आंतरिक आरक्षण लागू करने पर निर्णय स्थगित कर दिया है। कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एच.के. पाटिल ने कहा कि सरकार आंतरिक आरक्षण लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले और विचार-विमर्श की आवश्यकता है।
06 Mar 2026 06:22AM,by: Babuaa Desk
आंध्र प्रदेश पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने मई 2021 में पूर्व नरसपुरम सांसद और वर्तमान विधानसभा उपसभापति के रघु रामकृष्णम राजू से जुड़े कथित हिरासत में मारपीट के मामले में बिहार कैडर के वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी एम सुनील नाइक से पूछताछ करी।
06 Mar 2026 06:22AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









