कांकेर जिले में 16 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में 15 महिला समेत कुल 29 नक्सली मारे गए। अब नक्सल संगठन ने सभी की मौत का जिम्मेदार भाजपा सरकार को बताया है। साथ ही धमकी दी है कि सभी भाजपा नेताओं को वे जल्द ही जन अदालत लगाकर सजा देंगे। नक्सलियों का कहना है कि मुठभेड़ में पुलिस ने उनके 29 साथियों की हत्या की है। इसी के विरोध में उन्होंने 25 अप्रैल को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर और नारायणपुर जिला बंद करने का ऐलान किया है। नक्सलियों की उत्तर सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता मंगली ने प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें कांकेर के छोटे बेठिया के कलपर-आपाटोला में मारे गए अपने 29 साथियों के नामों की सूची जारी की है। मंगली ने प्रेस नोट में कहा है कि अपने सुरक्षित ठिकाने पर हमारे साथी थे, लेकिन किसी ने साथियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को दे दी।
कांकेर : नक्सलियों ने फेंके पर्चे
20 Apr 2024 09:28AM, by: Babuaa Desk
शराब घोटाले में ईओडब्लू ने जांच तेज कर दी है। आज पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा बयान देने ईओडब्लू पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार टुटेजा को इससे पहले तीन बार पूछताछ के लिए समंस दिया गया था। आज सुबह बयान देने वे ईओडब्लू मुख्यालय पहुंचे। एडिशनल एसपी की टीम टुटेजा से पूछताछ कर रही है। हालांकि, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से नो कोरोसिव एक्शन का आदेश है इसलिए ईओडब्लू गिरफ्तारी नहीं कर सकती। समझा जाता है, जांच में दस्तावेजों की पड़ताल के संबंध में ईओडब्लू ने बुलाया होगा। हालांकि, शराब घोटाले में किसी तरह इनकी भूमिका को सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है।
20 Apr 2024 08:30AM, by: Babuaa Desk
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि, कांग्रेस एक डूबती नाव है। प्रियंका और राहुल गांधी के पास पतवार के सारे इंस्ट्रूमेंट टूटे-फूटे हैं और वे कहीं से नाव को खेने में सक्षम नहीं है। प्रियंका और राहुल गांधी टूरिस्ट की तरह पॉलिटिक्स करते हैं। दोनों नेता पार्ट टाइम पॉलिटिशियन है। इतना ही नहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने बयान में आगे कहा कि, ते राहुल और प्रियंका कभी-कभी राजनीतिक पर्यटन के लिए छत्तीसगढ़ आ जाते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ को अपना एटीएम बनाकर लूटा है। थोड़ा बहुत अट्रैक्शन बचा है इसलिए टूरिज्म के लिए आ रहे हैं। गांधी परिवार की राजनीति को स्वीकार करने के लिए जनता तैयार नहीं है।
20 Apr 2024 07:12AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









