रायपुर

Generic placeholder image

भारत में आमजनो के चर्चा के परिप्रेक्ष्य में देखे तो आम जनता के चर्चे में राजनीति और फिल्मों का विषय अति लोकप्रिय विषय है। कोई नई फिल्म का आगमन हो या केंद्र अथवा राज्य के चुनाव हो तो चर्चे का विषय केंद्र यही बन जाते है। 2024के लोक सभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। राजनैतिक दलों के द्वारा प्रत्याशी घोषित करने की प्रक्रिया जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने बड़े परदे की कलाकार हेमा मालिनी को पहले ही मथुरा से प्रत्याशी घोषित कर दिया है।पांचवी सूची में कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी और अरुण गोविल को मेरठ से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। रामायण धारावाहिक की सीता दीपिका चिखलिया 1991 में बड़ौदा से सांसद रह चुकी है।33साल के बाद भगवान राम आ रहे है। देखा जाए तो अरुण गोविल के लिये राजनीति में आने के लिए इससे बेहतर समय कोई और हो ही नहीं सकता था। अयोध्या में राम आए है तो रामायण धारावाहिक राम पर कृपा होनी ही थी। वैसे रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी भी लोकसभा में सांसद रह चुके है। फिल्मों की देहरी से राजनीति के चौखट तक..

26 Mar 2024 05:31AM,
by: Babuaa Desk