रायपुर

Generic placeholder image

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले शरद पवार-सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले एनसीपी समूह के कांग्रेस में संभावित विलय की खबरों के बीच, संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने जोरदार खंडन जारी किया। शरद पवार के नेतृत्व वाले समूह ने चुनाव आयोग के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस में संभावित विलय की अफवाहें चल रही थीं। एआईसीसी महासचिव रमेश चेन्निथला और महाराष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व द्वारा शरद पवार से मुलाकात और विपक्षी महा विकास अघाड़ी, आई.एन.डी.आई.ए. को मजबूत करने के लिए व्यापक विचार-विमर्श के बाद इन रिपोर्टों को बल मिला लेकिन इसी शरद पवार गुट ने नकार दिया l

15 Feb 2024 05:30AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

सरस्वती पूजा याने बसंत पंचमी के एक दिन पहले प्रदेश  के  विधानसभा में छत्तीसगढ़ की महिला एवम बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रेडी टू  इट योजना से जुड़ी दो लाख से अधिक महिलाओ की दुआ ले ली।  रेडी टू इट योजना का संचालन पूर्व की भाजपा सरकार में  महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किया  आंगन बाड़ी केंद्रों के लिए किया जाता था।
  छत्तीसगढ़ के भटगांव  विधान सभा क्षेत्र से लक्ष्मी राजवाड़े 43962 हजार मतों से निर्वाचित  होने वाली  प्रत्याशी है। लक्ष्मी राजवाड़े  ने कांग्रेस के विधायक  परसनाथ राजवाड़े को पराजित किया था। लक्ष्मी राजवाड़े जिला पंचायत की सदस्य  रही है और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रही है। उन्हे  महिला बाल विकास मंत्री ने  13हजार ग्राम पंचायतों सहित शहरी निकायों के प्रत्यक्ष तौर पर 65हजार और अप्रत्यक्ष तौर लाखो महिला के पक्ष में ऐतिहासिक  निर्णय लेने की घोषणा की। रेडी टू इट कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूह से लेकर बीज विकास निगम जिसके अध्यक्ष  अग्नि चंद्राकर थे उस निगम को केंद्रीय सरकार के नियमो के आड़ में मशीन के माध्यम से निर्मित पोषक आहार देने का काम हस्तांतरित किया गया था। अग्नि चंद्राकर, कोयला घोटाले के मास्टर माइंड सूर्यकांत तिवारी के ससुर होते है। अग्नि चंद्राकर के परिवार के बहुतेरे सदस्य  कोयला घोटाले के पैसे की विनियोग करने के लिए ईडी के जांच के दायरे में है।  
 किसी भी अच्छे कार्य के लिए अच्छी नियत का होना अनिवार्य है। पिछले शासन काल में जनता के कल्याण के पीछे लिए जाने  निर्णयों में खोट की मात्रा आटे में नमक के बराबर नहीं बल्कि  नमक में आटे के बराबर थी। 
छत्तीसगढ़ के ऐसे लोग जो अभाव में जीने के लिए मजबूर है और सरकार जिसकी जिम्मेदारी ऐसे लोगो के कल्याण कर जीवन स्तर सुधारने का है वे  नारी सशक्तिकरण के बजाय  खुद के सशक्तिकरण में लग गए। छत्तीसगढ़ के लोगो को हाथ से बना पोष्टिक आहार खाने की आदत है।इसके लिए महिला बाल विकास विभाग ने महिला स्वयं सहायता समूह को ये जिम्मेदारी दी थी। दो लाख महिलाओ के हाथ में रोजगार और अर्थ लाभ अच्छे से हो रहा था। पिछली सरकार को केंद्र सरकार का आड़ मिला।चाहते तो जो कार्य निर्विघ्न चल रहा था उस पर मोहर लगाते लेकिन   बीज विकास निगम और सूर्यकांत तिवारी सहित निगम के अध्यक्ष को लाभान्वित करना था। पलक झपकते कठोर निर्णय ले लिए और दो लाख  महिलाओ को वंचित कर दिए। पिछली सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय में  बीज विकास निगम के कार्य की जांच होना चाहिए जहां आपूर्ति घोटाला निश्चित रूप से हुआ है।
माना कि मशीनीकरण का युग है लेकिन जिस देश में हाथो की संख्या अनगिनत हो वहां संतुलन बनाना सरकार की जिम्मेदारी होती है। ये संवेदनशीलता है लेकिन पिछली सरकार ने ये भ्रम तोड़ दिया।
 कल विधानसभा में राज्य की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बहुत साहसिक निर्णय लेकर लाखो महिलाओ के  विगत दो सालो से कचोटते मन को ठंडक पहुंचाने का काम किया है।श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने साहसिक  निर्णय लेकर ये पुष्ट किया है कि वे महिला सशक्तिकरण की वाहक है और जनहित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भाजपा का "हमनें बनाया है हम ही सवारेंगे" कहावत को चरितार्थ किया है।कल विधान सभा में वे बधाई की हकदार बनी है आज प्रदेश की महिलाएं उनके परिवार के लोग बधाई प्रेषित कर रहे है। हम क्यों पीछे रहे हमारी भी शुभकामनाएं श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के लिए है
  शाबाश लक्ष्मी राजवाड़े जी

14 Feb 2024 08:33AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मातृ-पितृ पूजन दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने और संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन मातृ-पितृ दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इससे माता-पिता और बच्चों के बीच का बंधन और मजबूत बनेगा और बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण होगा। यह दिन माता-पिता के प्रति सम्मान, प्यार और देखभाल के संस्कार विकसित करने के लिए समर्पित है। श्री साय ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। माता-पिता अपने बच्चों के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। बच्चों का यह कर्त्तव्य है कि माता-पिता को सम्मान दें। मुख्यमंत्री ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई

14 Feb 2024 02:10AM,
by: Babuaa Desk