कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने 7 फरवरी को हुक्का पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाया। यह निर्णय सार्वजनिक स्वास्थ्य और युवाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया था। यह राज्यव्यापी हुक्का प्रतिबंध WHO ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे-2016-17 (GATS-2) के डेटा द्वारा समर्थित है। कर्नाटक ने 'हुक्का' पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाया
08 Feb 2024 05:39AM,by: Babuaa Desk
उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने विशेष पहल करते हुए 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत टाइड एवं अनटाइड मद से रायगढ़ नगर निगम के 10.61 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर शासन स्तर से उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साय के निर्देश पर नगर निगम रायगढ़ को विभिन्न विकास कार्यो हेतु 15 वे वित्त आयोग से स्वीकृति प्राप्त हुई।
08 Feb 2024 01:31AM,by: Babuaa Desk
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी रहा। इस योजना के तहत तीन दिनों में ही प्रदेश में 16 लाख 81 हजार 968 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज आवेदन भरने के तीसरे दिन 8 लाख 73 हजार 391 महिलाओं ने आवेदन जमा किया। अब तक सर्वाधिक एक लाख 38 हजार 994 आवेदन महासमुंद जिले में भरे गए हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत दुर्ग जिले में एक लाख 23 हजार 546 तथा रायपुर जिले में एक लाख एक हजार 461 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
08 Feb 2024 01:31AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रीमती कल्पना सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। श्रीमती कल्पना सिंह वरिष्ठ पत्रकार श्री एस.के. सिंह की धर्मपत्नी और पुष्पेन्द्र सिंह की माता जी थीं।
08 Feb 2024 01:31AM,by: Babuaa Desk
खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज राजनांदगांव जिले में आयोजित महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 के विजेता टीम को पुरस्कृत किया। 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 का फायनल मैच एकतरफा रहा, जिसमें इंडियन एयर फोर्स नई दिल्ली ने पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली को 5-1 गोल से हराकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा कर लिया। तीसरे व चौथे स्थान के लिए खेला गया मैच भी एकतरफा रहा। जिसमें आर्मी स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड नई दिल्ली ने सेल हॉकी अकादमी राउरकेला को 7-2 गोल से हराकर तीसरे स्थान पर रही।
08 Feb 2024 01:31AM,by: Babuaa Desk
प्रगति मैदान सुरंग के पूरा होने में देरी और इसके रखरखाव में लापरवाही के कारण संरचना में बड़ी दरारें आ गईं, जिसके कारण अब इसे पूरी तरह से बदलने की आवश्यकता है ऐसा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा l प्रगति मैदान सुरंग : पूरी तरह से मरम्मत की जरूरत - पीडब्ल्यूडी
08 Feb 2024 01:21AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







