रायपुर

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि डीएमएफ की राशि का उपयोग खनन प्रभावितों के लिए होना चाहिए। प्रभावितों के शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में यह राशि प्राथमिकता के साथ खर्च होनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में खनिज विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज और गतिविधियों की समीक्षा के दौरान यह बातें कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों से प्रदेश में खनिज के भंडारण, उत्खनन, इसके उपयोग तथा आपूर्ति सहित विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानंद और डॉ बसवराजू एस. उपस्थित रहे।  मुख्यमंत्री साय ने की खनिज विभाग के कामकाज की समीक्षा

20 Jan 2024 02:52AM,
by: Babuaa Desk