स्वयंभू भगवान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में शामिल हुए लगभग 36 लोगों, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं, उनके सोने के गहने लूट लिए गए। यह कार्यक्रम मुंबई के मीरा रोड के सालासर सेंट्रल पार्क ग्राउंड में आयोजित किया गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर राजस्थान के लुटेरों के एक गिरोह से जुड़े हैं। इस कार्यक्रम में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
20 Mar 2023 06:30AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से वीर दामोदर सावरकर का अपमान नहीं करने का आग्रह किया है, क्योंकि कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर को कैप्शन के साथ पोस्ट किया है "सावरकर समझा क्या?" (क्या आपको लगता है कि यह सावरकर है?) रिजिजू ने ट्वीट किया, "कृपया महान आत्मा वीर सावरकर का अपमान न करें। हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं।" यह दिल्ली पुलिस द्वारा गांधी से उनके 'यौन उत्पीड़न' के दावे पर पूछताछ के बाद आया है।
20 Mar 2023 04:26AM,by: Babuaa Desk
लंदन में भारतीय उच्चायोग में खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों द्वारा तिरंगे को नीचे उतारने के बाद भारत ने एक बयान जारी किया है। ब्रिटेन के सबसे वरिष्ठ राजनयिक के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए भारत ने कहा, "भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा के प्रति यूके सरकार की उदासीनता को भारत अस्वीकार्य मानता है।" सरकार ने ब्रिटिश सुरक्षा की अनुपस्थिति के लिए भी स्पष्टीकरण मांगा।
20 Mar 2023 04:17AM,by: Babuaa Desk
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के बाद, खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और लंदन में भारतीय उच्चायोग में तिरंगे को नीचे खींच लिया। झंडे को उच्चायोग के एक अधिकारी ने बचा लिया। विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन के सबसे वरिष्ठ राजनयिक को नई दिल्ली में तलब किया और ब्रिटिश सुरक्षा की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण मांगते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।
20 Mar 2023 04:17AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर के जिला अस्पताल में एम आर आई मशीन का शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए प्रतिबद्धता के साथ शासन इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में एम आर आई जांच की सुविधा से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
20 Mar 2023 04:11AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में गड़रिया समाज की एक अलग पहचान है। गड़रिया समाज पहले से ही प्रतिष्ठित और सम्मानित समाज है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब-मजदूर, किसान सहित सभी वर्गों के विकास के लिए नीति बनाकर कार्य कर रही है। श्री बघेल ने कहा कि जब सभी परिवार और समाज आर्थिक रूप से मजबूत होगा तभी छत्तीसगढ़ और देश आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित स्वर्गीय बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित झेरिया गड़रिया (पाल, धनगर) समाज के वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर समाजजनों की मांग पर भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड गठन की घोषणा की। साथ ही महादेव घाट में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रूपए देने की घोषणा की। अधिवेशन में गड़रिया समाज के लोगों ने स्व-निर्मित खुमरी, कंबल पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में समाज के उत्कृष्ट और प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री झेरिया-गड़रिया समाज के वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल
20 Mar 2023 04:11AM,by: Tikendra Sinha
मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अपनी जनप्रतिबद्धता को एक बार फिर से प्रदर्शित किया है। कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र का एक और वायदा पूरा किया। राज्य बनने के बाद से ही प्रदेश के पत्रकार, पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग कर रहे थे। पिछली भाजपा की सरकार ने पत्रकारों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया था। मीडिया प्रजातंत्र का प्रमुख स्तंभ है, पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते है। अनेक बार ऐसे अवसर आते है जब पत्रकार अपने कर्तव्य को पूरा करते हुये खतरों का सामना करना पड़ता है। असमाजिक तत्वों से उनकी सुरक्षा पर खतरा होता है ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि समाज के इस प्रमुख वर्ग को उनकी पेशेवर जिम्मेदारी के निर्वहन के लिये विशेष संरक्षण दिया जाये। कांग्रेस की सरकार ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने का निर्णय लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। पत्रकार सुरक्षा कानून से लोकतंत्र मजबूत होगा-कांग्रेस
20 Mar 2023 04:11AM,by: Tikendra Sinha
कांकेर जिले के ग्राम करप पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 12 दिव्यांगों को व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल और श्रवण यंत्र प्रदाय किया। इस दौरान चिरायु योजना से लाभान्वित हुए बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को गुलाब का फूल भेंटकर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने भी बच्चों के स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। चिरायु योजना के माध्यम से 4 बच्चों को जन्मजात हृदय रोग तथा 01 बच्चे को मोतियाबिंद की बीमारी से निजात मिली है।
19 Mar 2023 01:45PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम करप में आयोजित कोसरिया मरार (पटेल) समाज के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त की राशि 25 मार्च तक किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांकेर जिले में विकास कार्य निरंतर जारी है, स्कूल-कॉलेज खुल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की सुविधा के साथ हाट-बाजार में ग्रामीणों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कांकेर जिले के विकास के लिए 143.92 करोड़ रूपये की लागत के 95 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
19 Mar 2023 12:59PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









