रायपुर

Generic placeholder image

लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास, धर्मस्व और पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सदन में प्रस्तुत लगभग 12,915 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। अनुदान मांगों पर विधानसभा के 15 सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया। पारित अनुदान मांगों में लोक निर्माण कार्य विभाग अंतर्गत सड़के और पुल के लिए 3,584 करोड़ 9 लाख 4 हजार रूपए, भवन हेतु 1,549 करोड़ 93 लाख 50 हजार रूपए, विदेशों से सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए 836 करोड़ 75 लाख 88 हजार रूपए, पुलिस विभाग के लिए 6401 करोड़ 68 लाख 84 हजार रूपए, गृह विभाग से संबंधित अन्य व्यय के लिए 116 करोड़ 42 लाख 56 हजार रूपए, जेल विभाग के लिए 220 करोड़ 80 लाख 36 हजार रूपए, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के लिए 45 करोड़ 08 लाख रूपए और पर्यटन विभाग के लिए 159 करोड़ 40 लाख 50 हजार रूपए शामिल है। पांच रेंज मुख्यालयों में खुलेंगे साइबर थाने

16 Mar 2023 02:39AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा के विधानसभा घेराव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के आंदोलन को जनता ने नकारा दिया। 1 लाख का दावा किया था बमुश्किल दस हजार भी नहीं जुटे। भाजपा का झूठ जुमलो से भरा घड़ा फूट गया विधानसभा घेराव में पीएम आवास के हितग्राही नहीं बल्कि भाजपा ग्राही ही नजर आए। प्रधानमंत्री आवास योजना के विषय में कांग्रेस सरकार का परफारमेंस भाजपा शासित राज्यों से बेहतर है। गरीबों के मकान बनाने में भूपेश सरकार केंद्र सरकार से ज्यादा अंशदान दे रही है। भाजपा के आंदोलन को जनता ने नकारा - कांग्रेस

15 Mar 2023 04:15PM,
by: Tikendra Sinha