अडानी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने 'मित्र का साथ, मित्र का विकास' के सिद्धांत पर काम किया। उन्होंने कहा, "भाजपा के सभी लोग अडानी के लिए बोलते हैं। गरीबों की कोई नहीं सुनता।" कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र न्यायपालिका और मीडिया का दमन कर रहा है।
27 Feb 2023 05:59AM,by: Babuaa Desk
बीजापुर के जगरगुंडा इलाके में हुए नक्सली हमले के बीच माओवादियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर सरकार पर चार महीनों में कुल 9 कैम्प खोलकर इलाके में युद्ध का माहौल तैयार करने का आरोप लगया और मिर्च तोड़ने व मजदूरी के लिए तेलंगाना आंध्र जाने वाले मजदूरों को नक्सलियों के नाम पर गिरफ्तार करने का भी आरोप लगाया है। बीजापुर : माओवादियो ने जारी किया प्रेस नोट
27 Feb 2023 05:59AM,by: Tikendra Sinha
ऑस्ट्रेलिया ने केपटाउन में महिला टी20 विश्व कप 2023 के फाइनल में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को हराकर लगातार तीसरी बार महिला टी20 विश्व कप जीता। ऑस्ट्रेलिया अब कुल छह बार टूर्नामेंट जीत चुका है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने सर्वाधिक 74*(53) रन बनाए। विशेष रूप से, दक्षिण अफ्रीका अपने पहले क्रिकेट विश्व कप फाइनल में खेल रहा था।
27 Feb 2023 05:36AM,by: Babuaa Desk
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85वें अधिवेशन की ऐतिहासिक सफलता के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, देश भर से आये एआईसीसी डेलीगेट्स, पीसीसी डेलीगेट्स, आमंत्रित अतिथिगण के प्रति आभार व्यक्त किया है। अधिवेशन को अभूतपूर्व बनाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशेष आभार जिनकी इच्छाशक्ति मार्गदर्शन से यह आयोजन हुआ। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, सह आयोजक तारिक अनवर, प्रभारी कुमारी सेलजा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उन सभी पदाधिकारियों जिनके प्रत्यक्ष मार्गदर्शन से इतना बड़ा आयोजन हुआ सभी के प्रति आभार एवं कृतज्ञता।
27 Feb 2023 05:31AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कल आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया और आज उन्हे राउज एवेन्यू में विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी ने देशभर में प्रदर्शन करने का फैसला किया है, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने ट्विट करते हुए कहा की "देश के लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले महान शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को एक फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है ,इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी कल देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी।" सिसोदिया के गिरफ़्तारी पर आम आदमी पार्टी करेगी प्रदर्शन
27 Feb 2023 03:49AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चंद्रशेखर आजाद कीपुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री आजाद की देश भक्ति और साहस आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। मातृभूमि की आजादी के लिए उनमें अद्भुत जुनून था। आजाद जी ने संकल्प लिया था कि ब्रिटिश सरकार के सामने कभी घुटने नहीं टेकेंगे, आजाद हैं आजाद ही रहेंगे। उन्होंने अपना संकल्प टूटने नहीं दिया और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। बघेल ने कहा कि चंद्रशेखर जी के बलिदान ने हजारों युवाओं के भीतर क्रांति की मशाल जला दी। उनका बलिदान अमूल्य है, जिसका ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता।
27 Feb 2023 03:10AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








