छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल के पहले दिन आज राजधानी रायपुर का नेताजी सुभाष स्टेडियम मिलेट्स के स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू से महक उठा। यहां भारत की नामी शेफ गुंजन गोएला ने स्वाद और सेहत से भरपूर मिलेट के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना सिखाया और दर्शकों को खिलाया। उन्होंने बाजरे, मटर और पुदीने का सूप, बाजरे की खिचड़ी और बाजरे की रोटी, गुड़ चूरमा के साथ बनाकर खिलाया। मिलेट्स के व्यंजन चखकर लोगों ने जाना कि बाजरे के सूप, रोटी और खिचड़ी में भी स्वाद और सेहत का खजाना छुपा है। इस बीच शेफ गुंजन गोएला ने लोगों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए और मिलेट को लेकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।
18 Feb 2023 03:09AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज,18 फरवरी को अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल महाशिवरात्रि के अवसर पर ‘राजिम माघी पुन्नी मेला 2023’ के समापन समारोह सहित दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम कौही और ठाकुराईन टोला में आयोजित महाशिवरात्रि मेला महोत्सव तथा नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2023’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आज अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल
18 Feb 2023 02:02AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि का त्यौहार श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि इस दिन शरीर में आध्यात्मिक और प्राकृतिक ऊर्जा का विशेष लाभकारी प्रवाह होता है। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की है कि भगवान शंकर सभी के जीवन में खुशहाली लाएं।
18 Feb 2023 02:02AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संत एवं महान आध्यात्मिक गुरू स्वामी रामकृष्ण परमहंस की आज, 18 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने स्वामी रामकृष्ण को याद करते हुए कहा है कि स्वामी परमहंस जी मानवीय मूल्यों के पोषक और मानवता के सच्चे पुजारी थे। उन्होंने सभी धर्मो को एक बताया। उनका मानना था कि सभी धर्मों का आधार प्रेम, न्याय और परहित ही है। परमहंस जी ने तपस्या, सत्संग और स्वाध्याय आदि आध्यात्मिक साधनों पर विशेष बल दिया। परमहंस जी के विचारों से प्रेरित होकर विवेकानंद जी ने उन्हें अपना गुरू माना और उनके मानव कल्याण और आध्यात्मिक विकास के संदेशों को देश-दुनिया तक पहुंचाया। श्री बघेल ने कहा कि परमहंस जी के विचार मूल्य सदा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
18 Feb 2023 02:02AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में बच्चों के लिए संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में मिलेट्स को शामिल किया जाना चाहिए। इससे देशभर के बच्चों को जहां भरपूर पोषक तत्व मिलेंगे वहीं मिलेट्स का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए मिलेट्स उत्पादों के बाजार की समस्या नहीं रहेगी और किसानों को फायदा भी होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय ‘छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवल’ का शुभारंभ करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए।
17 Feb 2023 02:29PM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अभी तक 10.57 लाख हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इनमें से 8 लाख 41 हजार आवास पूर्ण किये जा चुके हैं तथा शेष आवासों का निर्माण तेजी से चल रहा है। निर्माणाधीन आवासों को प्रगति के आधार पर किश्तों की राशि दी जा रही है। आवास निर्माण के प्रगति के आधार पर इस वित्तीय वर्ष में 540 करोड़ से अधिक की राशि हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित की जा चुकी हैं।
17 Feb 2023 02:29PM,by: Babuaa Desk
एक दौर था जब मोटे अनाजों को सस्ते अनाज के रूप में देखा जाता था और इनकी वास्तविक उपयोगिता से लोग अनभिज्ञ थे, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार के मिलेट मिशन ने आज इन मोटे अनाजों को एक नई पहचान दिलाई है। मिलेट्स से बने पकवानों को एक नई पहचान दिलाने और महिलाओं के लिए आर्थिक तरक्की के रास्ते खोलने के लिए प्रदेश के रायगढ़ शहर में छत्तीसगढ़ का पहला मिलेट कैफे स्थापित किया गया है। कैफे का संचालन महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में चल रहे छत्तीसगढ़ मिलेट्स कार्निवाल में शिरकत करने पहुंची समूह की महिलाओं ने बताया कि इस कैफे के माध्यम से हर माह करीब 3 लाख रुपए तक की आमदनी हो रही है।
17 Feb 2023 02:29PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









