रायगढ शहर के कोतरा रोड थाना के पास स्थित सीएसईबी के गोदाम में आग लग गई |गोदाम में लगी आग गजानंद पुरम के नजदीक पहुंच गई जहा रायगढ़ विधायक का निवास है | आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों के साथ पुलिस बल एवं स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुट गई | आग लगने से शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है | रायगढ़ के सीएसईबी गोदाम में लगी आग
15 Feb 2023 10:58AM,by: Tikendra Sinha
हैदराबाद के पास सिकंदराबाद डिवीजन में बीबीनगर-घटकेसर स्टेशनों के बीच एक गोदावरी एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतर जाने के बाद कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. दक्षिण मध्य रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने और अन्य को आंशिक रूप से रद्द करने की घोषणा की, जिन्हें कनेक्टिंग रूट्स से यात्रा करनी थी। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
15 Feb 2023 10:53AM,by: Babuaa Desk
रोजगार, स्व-रोजगार, स्थानीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और उद्यमिता विकास को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किये हैं। इन चार वर्षों में ग्रामीण तबकों और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है, जिसके परिणाम स्वरुप प्रदेश के बनवासी, ग्रामीण, किसान, मजदूर और कारीगर वर्ग को बड़ा लाभ हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार के जनहितैषी नीतियों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश का हर वर्ग आर्थिक रूप से सशक्त और सम्पन्न हो रहा है। छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में निवास करने वाले वनवासी एवं आदिवासियों के हित में और वनों में उनके अधिकारों को और अधिक दृढ करने एवं वनोपज से आय में वृद्धि के सपने को साकार करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।
15 Feb 2023 08:43AM,by: Tikendra Sinha
जांजगीर-चांपा जिले के कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी के आशीर्वाद समारोह में दूल्हा-दुल्हन और रिश्तेदारों ने रिवॉल्वर और पिस्टल से आसमान में कई गोलियां चलाईं। जिसका वीडियो सोशल मिडिया में अपलोड करने के बाद पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी और राघवेंद्र प्रताप सिंह की लाइसेंसी पिस्टल और 30 नग जिंदा कारतूस जब्त किया गया साथ ही साथ 2 एयर पिस्टल भी बरामद किया गया है।
15 Feb 2023 08:22AM,by: Tikendra Sinha
त्रिपुरा में कल 16 फरवरी को 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा चुनाव त्रिकोणीय होने की संभावना है। त्रिपुरा में 20-25 निर्वाचन क्षेत्र ऐसे हैं जहां आदिवासी मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। त्रिपुरा के पूर्व शाही परिवार के वंशज सुबोध देबबर्मा का त्रिपुरा के स्वदेशी जनजातियों और लोगों पर मजबूत पकड़ है,और वे चारिलम निर्वाचन क्षेत्र से टिपरा मोथा के उम्मीदवार हैं। टीएमसी और टिपरा मोथा के गठबंधन ने भाजपा और वाम-कांग्रेस के गठबंधन में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही है। त्रिपुरा चुनाव : त्रिपुरा की त्रिकोणमिति के आर्यभट्ट देबबर्मा
15 Feb 2023 08:22AM, by: Tikendra Sinha
कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 फरवरी से होने वाला है जिसके चलते अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने आज पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल और सचिव तारिक अनवर रायपुर पहुंचे। पवन बंसल ने कहा कि यह कांग्रेस का कोई पहला अधिवेशन नहीं है यह 85 वां अधिवेशन है, यह अधिवेषण लोकसभा चुनाव के कारण नहीं हो रहा है| काँग्रेस के अधिवेशन का कारण लोकसभा चुनाव नहीं है : पवन बंसल
15 Feb 2023 06:32AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने अडानी ग्रुप पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है l याचिका में अडानी एंटरप्राइजेज के एफपीओ में सार्वजनिक धन के कथित निवेश के लिए एसबीआई और एलआईसी की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि गौतम अडानी और उनके सहयोगियों ने "सार्वजनिक धन के लाखों करोड़ों की ठगी" की है।
15 Feb 2023 06:18AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







