रायपुर

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले के ग्राम भर्रेगांव में आयोजित विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य, ऋण वितरण, वसूली इत्यादि कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समिति प्रबंधकों को सम्मानित किया। जिसमें प्राथमिक कृषि साख समिति पनियाजोब के समिति प्रबंधक श्री भीखमचंद जैन, प्राथमिक कृषि साख समिति तुमड़ीबोड़ के समिति प्रबंधक श्री छबील निषाद, प्राथमिक कृषि साख समिति सुरगी के समिति प्रबंधक श्री जितेन्द्र चंद्राकर, प्राथमिक कृषि साख समिति अर्जुनी के समिति प्रबंधक श्री लीखन सोनकर, प्राथमिक कृषि साख समिति सड़क चिरचारी के समिति प्रबंधक श्री मुकेश मिश्रा, प्राथमिक कृषि साख समिति घुमका के पर्यवेक्षक व समिति प्रबंधक श्री गजेन्द्र भारद्वाज, प्राथमिक कृषि साख समिति मटिया के समिति प्रबंधक श्री ईश्वर मंडावी, प्राथमिक कृषि साख समिति विचारपुर के समिति प्रबंधक श्री गंगाराम साहू, प्राथमिक कृषि साख समिति के सीतागोटा के समिति प्रबंधक श्री प्रकाश भैंसारे, प्राथमिक कृषि साख समिति ढाबा के समिति प्रबंधक श्री हुपेन्द्र देशमुख शामिल हैं।

02 Feb 2023 02:50PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के ठंडे क्षेत्रों में स्ट्राबेरी की खेती लोकप्रिय होे रही है। अपने लजीज स्वाद और मेडिसिनल वेल्यू के कारण यह बड़े स्वाद के खाया जाता है। राज्य के जशपुर, अंबिकापुर, बलरामपुर क्षेत्र में कई किसान इसकी खेती कर रहे हैं। स्ट्राबेरी की मांग के कारण यह स्थानीय स्तर पर ही इसकी खपत हो रही है। इसकी खेती से मिलने वाले लाभ के कारण लगातार किसान आकर्षित हो रहे हैं। एक एकड़ खेत में इसकी खेती 4 से 5 लाख की आमदनी ली जा सकती है। जशपुर जिले में 25 किसानों ने 6 एकड़ में स्ट्राबेरी की खेती की है। जशपुर में विंटर डान प्रजाति की स्ट्राबेरी के पौधे लगाए गए हैं। इन किसानों को उद्यानिकी विभाग की योजना राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत तकनीकी मार्गदर्शन और अन्य सहायता मिल रही है। किसानों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में होने वाली स्ट्राबेरी की गुणवत्ता अच्छी है और साथ ही स्थानीय स्तर पर उत्पादन होने के कारण व्यापारियों को ताजे फल मिल रहे हैं। जिसके कारण उन्हें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।  जशपुरिया स्ट्राबेरी से महकेगा छत्तीसगढ़

02 Feb 2023 12:02PM,
by: Babuaa Desk