छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के स्टेट लेवल कार्यक्रम में जब अचानक मुख्यमंत्री मितान योजना के शुभंकर की एंट्री हुई तो माहौल देखने लायक था। राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब के पास स्थित इनडोर स्टेडियम में जब प्रतिभागियों के बीच मितान का शुभंकर पहाड़ी मैना विजेताओं को जीत की बधाई देने पहुंचे तो सारे लोग झूम उठे। खिलाड़ियों और दर्शकों में मितान के साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई। खिलाड़ियों के साथ मितान ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक और मुख्यमंत्री मितान योजना के थीम सॉन्ग पर नृत्य भी किया।
10 Jan 2023 01:57PM,by: Babuaa Desk
आरक्षण संशोधन विधेयक को राजभवन में अटके 40 दिन पूरे हो गये है। अभी तक राजभवन ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के आदिवासी नेता आरक्षण विधेयक पर अपना रुख साफ करें। आरक्षण संशोधन विधेयक में आदिवासी समाज के लिये 32 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। बिलासपुर हाई कोर्ट से 58 प्रतिशत आरक्षण को 50 प्रतिशत किये जाने पर आदिवासी समाज का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। आरक्षण विधेयक राजभवन में रुका है तो इसका खामियाजा आदिवासी समाज को सबसे ज्यादा हो रहा। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार से मांग करती है वह हस्तक्षेप कर आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल को हस्ताक्षर करने को कहे।
10 Jan 2023 01:53PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के रिक्त पदों के विरूद्ध प्रथम चरण में 400 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की अनुमति दी गई है। राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा आज संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण को इन पदों पर सीधी भर्ती की सहमति दी गई। छत्तीसगढ़ सरकार का युवाओं के हित में बड़ा फैसला
10 Jan 2023 01:38PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की 11 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने शास्त्री जी के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा है कि शास्त्री जी ने आजादी के पहले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद सशक्त भारत के निर्माण में अतुल्य योगदान दिया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और इसके कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया। शास्त्री जी के काम के प्रति दृढ़ इच्छा शक्ति उनके निर्णयों और कार्यों में दिखाई देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार को चरितार्थ करने वाले शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया, उनके जीवन मूल्य हमेशा सब को प्रेरित करते रहेंगे।
10 Jan 2023 01:38PM,by: Babuaa Desk
गांव-गांव में छिपी नैसर्गिक खेल प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक ने सामने आने का बेहतरीन अवसर दिया है। इसी क्रम में कबीरधाम जिले के छोटे से गांव तालपुर से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने आई आठ साल की कक्षा दूसरी की छात्रा कुमारी स्नेहा पटेल ने 02 घंटा 20 मिनट तक फुगड़ी खेलकर सबको अचंभित कर दिया। स्नेहा के नन्हें कदम फुगड़ी खेलते हुए जब 2 घंटे के बाद भी नहीं रूके और लगातार चलते रहे तो लोग अचंभित होकर उत्सुकता से उसकी खेल प्रतिभा को टकटकी लगाकर देखते रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फुगड़ी खेलकर स्नेहा सबकी फेवरेट बन गई, और उसकी जमकर सराहना हुई।
10 Jan 2023 01:38PM,by: Babuaa Desk
भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण की शुरुआत से एक दिन पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का दौरा किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा अब अंबाला में हरियाणा चरण को समाप्त करती है। कल सुबह पंजाब चरण है। अमृतसर में सबसे पवित्र स्वर्ण मंदिर की तीर्थ यात्रा के साथ इसे शुरू करने का कोई बेहतर तरीका नहीं हो सकता है।"
10 Jan 2023 10:43AM,by: Babuaa Desk
भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसंख्या पर टिप्पणी को सड़क छाप कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक सीएम को इस तरह की सेक्सिस्ट टिप्पणी नहीं करनी चाहिए और कुमार को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। कुमार ने पहले कहा था कि राज्य में जनसंख्या नियंत्रण में नहीं आएगी क्योंकि पुरुष जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। जनसंख्या पर नीतीश के बयान "सड़क छाप" : भाजपा
10 Jan 2023 10:37AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









