कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तुलना "पिल्ला" से करते हुए कहा है कि बोम्मई पीएम नरेंद्र मोदी के सामने "पिल्ले की तरह कांपते हैं"। इसके बाद, बोम्मई ने कहा कि वह सिद्धारमैया की टिप्पणी को सकारात्मक रूप से लेंगे, उन्होंने कहा, "कुत्ता एक वफादार जानवर है, मैं ईमानदारी से कर्नाटक के लोगों की सेवा कर रहा हूं।" बोम्मई ने आगे कहा, यह सिद्धारमैया के "व्यक्तित्व" को दर्शाता है। कुत्ता वफादार होता है : बोम्मई
04 Jan 2023 11:02AM,by: Babuaa Desk
हल्द्वानी में रेलवे की 29 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाने के उत्तराखंड हाई कोर्ट के हालिया आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा l हाईकोर्ट ने दिसंबर में बनभूलपुरा क्षेत्र से एक सप्ताह का अग्रिम नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। हजारों की संख्या में रहवासियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया था।
04 Jan 2023 11:02AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामे और शोर शराबे की भेंट चढ़ गया। विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र को 5 दिन चलना था, लेकिन सत्र को 2 दिन पहले ही तीसरे दिन ही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित करना पड़ा। आज सदन में प्रश्नकाल के बाद से ही धर्मांतरण और आरक्षण के मुद्दे पर शोर शराबा हो रहा था। कई बार कार्रवाई को रोकनी पड़ी। आज धर्मांतरण और आरक्षण के मुद्दे पर हंगामे की वजह से करीब 1 घंटे तक सदन को स्थगित करना पड़ा। एक घंटे तक स्थगित होने के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। तो कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। भाजपा के विधायको ने सदन में चावल चोर के नारे लगाने लगे। उसके बाद गर्भगृह के पास धरने पर बैठे सभी विपक्ष के विधायक बैठ गये। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने पर्ची फाड़ कर आसंदी की तरफ फेंका। हंगामा थमता नहीं देख विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
04 Jan 2023 10:01AM,by: Babuaa Desk
केशकाल के विधायक संतराम नेताम सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए। एक दिन पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी। आज नामांकन और गुरुवार को चुनाव होना था, लेकिन एकमात्र नामांकन होने के कारण उपाध्यक्ष के रूप में उनके नाम का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि मनोज मंडावी के निधन के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का पद रिक्त था।
04 Jan 2023 09:59AM, by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायकों को कराया मिलेट्स का लंच l विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत समेत सभी मंत्री रहे मौजूद l विधानसभा में परोसे गए मिलेट्स से बने व्यंजन l मुख्यमंत्री को भाया रागी से बना हलवा l विधायकों ने लिया रागी के पकोड़े , कोदो के भजिये और कुटकी के फरे का स्वाद l मिलेट्स को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री की पहल l मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायकों को कराया मिलेट्स का लंच
04 Jan 2023 09:51AM,by: Babuaa Desk
इंडेक्सटैप डॉट कॉम के पास मौजूद दस्तावेजों से पता चलता है कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने मुंबई के सिग्नेचर आइलैंड में अपना लग्जरी अपार्टमेंट करीब 32 करोड़ में बेचा है। तीसरी मंजिल के फ्लैट का निर्मित क्षेत्र, चार कार पार्किंग स्लॉट के साथ 5,533 वर्ग फुट है। स्थानीय दलालों ने कहा कि अभिनेत्री ने 2015 में लगभग 17-18 करोड़ रुपये में अपार्टमेंट खरीदा होगा। सोनम कपूर ने मुंबई में बेचा लक्ज़री अपार्टमेंट
04 Jan 2023 05:46AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









