रायपुर

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले की अध्यक्षता में दिव्यांग मतदाताओं के सुगम मतदान हेतु गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति (State Steering Committee on Accessible Elections) की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने बैठक में दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान को सुगम बनाने समाज कल्याण विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देशित किया। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, समाज कल्याण विभाग के संचालक श्री रमेश कुमार शर्मा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. के.आर.आर. सिंह, लोक शिक्षण संचालनालय के अपर संचालक श्री जे.पी. रथ और उप संचालक श्री एस.एन. पंडा भी बैठक में मौजूद थे।

29 Dec 2022 12:14PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ को मलेरिया मुक्त बनाने मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का सातवां चरण पूर्ण कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान के सातवें चरण में बस्तर संभाग के चार मलेरिया संवेदी जिलों बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा के दुर्गम व दूरस्थ गांवों के एक लाख 83 हजार 796 घरों में पहुंचकर मलेरिया की जांच की। चारों जिलों में विगत 1 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक संचालित अभियान में कुल नौ लाख 30 हजार 820 लोगों में मलेरिया की जांच की गई। इस दौरान पॉजिटिव पाए गए 7930 लोगों का तत्काल इलाज शुरू किया गया। प्रदेश में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के पिछले छह चरणों के अच्छे नतीजे आए हैं। वर्ष 2018 में 2.63 वार्षिक परजीवी सूचकांक (एपीआई) वाले छत्तीसगढ़ की एपीआई अब घटकर 2022 में 0.92 पर आ गई है।

29 Dec 2022 12:14PM,
by: Babuaa Desk