रायपुर

Generic placeholder image

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की कि चीन और पाकिस्तान संयुक्त रूप से यह कहकर भारत पर हमला कर सकते हैं l ठाकुर ने कहा, 'राहुल गांधी शायद अभी भी 1962 के दौर में जी रहे हैं. मैं राहुल से कहना चाहता हूं कि आप बार-बार भारतीय सेना को अपमानित करने में लिप्त न हों. क्या कांग्रेस ने सेना का मनोबल गिराने का फैसला किया है.' बार-बार भारतीय सेना का अपमान करके भारतीय सेना? या राहुल गांधी को भारतीय सेना पर कोई भरोसा नहीं है?" ठाकुर ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने आतंक की जड़ पर प्रहार करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और डोकलाम में आक्रामकता का करारा जवाब भी दिया।

27 Dec 2022 01:16AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ राज्य देश में वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में अग्रणी राज्य है। विगत चार वर्षों में 54 हजार 518 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित किए गए, जिसका कुल रकबा 30 हजार 46 हेक्टेयर है। इसी प्रकार सामुदायिक वन अधिकार के 23 हजार 982 वन अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं, जिसका कुल रकबा 11 लाख 77 हजार 212 हेक्टेयर है। राज्य शासन द्वारा सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों के क्रियान्वयन में भी पहल की गई है। अब तक जिलों में 3 हजार 845 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्य किए गए हैं। इसके अंतर्गत 16 लाख 60 हजार 301 हेक्टेयर भूमि के संरक्षण, प्रबंधन का अधिकार ग्राम सभाओं को प्रदाय किया गया है।  छत्तीसगढ़ वन अधिकार क्रियान्वयन में देश में अग्रणी

26 Dec 2022 02:37PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सुरपा बेल्हरी में सतनाम धर्म के प्रणेता संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के समाज में एकता, भाईचारे और समरसता के संदेश का समाज के लोगों को संगठित करने में विशेष योगदान है। इस अवसर पर उन्होंने गुरु घासीदास बाबा का स्मरण करते हुए जीवन की दिशा सकारात्मक रखने की सलाह दी। उन्होंने देश के संविधान का उदाहरण दिया जिसमें समानता पर बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान में लिखे समानता के अधिकार गुरु घासीदास बाबा के संदेशों में भी परिलक्षित होते हैं। उन्होंने पंथी का जिक्र किया, जिसमें लिखे सभी उपदेश छत्तीसगढ़ी में हैं। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि बाबा गुरू घासीदास ने छत्तीसगढ़ में वृहद स्तर पर कार्य किया है और छत्तीसगढ़ के गौरव को भी बढ़ाया है।

26 Dec 2022 02:37PM,
by: Babuaa Desk