रायपुर

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान किया। मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक विवेक शर्मा ब्रिगेडियर (विशिष्ट सेवा मंडल) वी.ने बुधवार को राज्य के गरियाबंद जिले के विश्राम गृह में सुबह मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल को इस अवसर पर ब्रिगेडियर शर्मा ने प्रतीकात्मक झंडा लगाकर सहयोग राशि प्राप्त की। मुख्यमंत्री बघेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर देश के बहादुर जवानों और उनके परिजनों का आभार प्रकट किया। बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे देश के जांबाज सैनिकों और उनके परिवारजनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को महसूस करने और उसमें अपना योगदान देने की पवित्र भावना का प्रतीक है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंशदान किया

07 Dec 2022 06:49AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में गौठान की स्थिति की जानकारी ली। इस पर कलेक्टर ने बताया कि गोबर खरीदी चालू है। एक्टिव किया जा रहा है, उड़ीसा से लगे क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने के निर्देश। बैठक में अधिकारियों से पूछा गया कि मिट्टी तेल पूरे क्षेत्र में जाने की शिकायत कल देवभोग में आई थी, इस पर खाद्य अधिकारी ने बताया 3kl का उठाव हुआ था। निर्देश दिया गया कि दुकान में मिट्टी तेल जीरो बिल्कुल नहीं होना चाहिए। हर दुकान में स्टॉक मेंटेन होने चाहिए, कोई आये लेने तो उन्हें मिलना चाहिए। भेंट-मुलाकात में मिली शिकायत के सम्बंध में निर्देश। देवभोग में 5 गांव में पानी नहीं मिलने की शिकायत की, राशनकार्ड नहीं बना पाए परिवारों का राशनकार्ड की शिकायत दूर करने, बकरी शेड बनाने, पारधी जाति के लोगों के व्यवसाय को प्रोत्साहित करने छिंद के पौधे का रोपण करने के निर्देश दिए। राजस्व और वन भूमि का पट्टा वितरण आवेदनों का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश। पारंपरिक व्यवसाय करने वाले लोहार, मोची, कुम्हार जैसे लोग पात्र हो सकते हैं ऐसे लोगों को भूमिहीन न्याय योजना से जोड़ें। मुख्यमंत्री बघेल ने स्कूल बिल्डिंग की रिपेयरिंग, सड़क की मरम्मत, धान खरीदी की ली जानकारी। अधिकारी ने बताया कि 86,900 से अधिक किसानों का पंजीयन हुआ है। धान खरीदी के साथ खाते में भुगतान किया जा रहा है। उठाव भी हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा- धान गीला तो नहीं है, इस पर अधिकारी ने बताया कि अभी ऐसा नही है, रिजेक्शन कम है।

07 Dec 2022 05:48AM,
by: Babuaa Desk