केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जानकारी दी हैं कि उन्होंने कोरोना के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है और खुद को घर पर अलग कर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया, "जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया आइसोलेट करें और जांच कराएं।" केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी हुए कोरोना संक्रमित
11 Jan 2022 02:17AM,by: Naveen kumar sahu
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में एक दंपति ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के लिए 400 किलोग्राम का 10 फीट लंबा ताला बनाया है जिसकी चाबी 30 किलोग्राम की है। दंपति का कहना है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा ताला है। उन्होंने करीब 6 महीने में इस ताले को तैयार किया है और इस पर भगवान राम की तस्वीर उकेरी है।
11 Jan 2022 02:17AM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 25 यात्रियों की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद उन्हें फ्लाइट में जाने से रोक दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, संक्रमितों में से 13 यात्री स्पाइसजेट की उड़ान से दुबई जाने वाले थे। गौरतलब है कि यूएई जाने वाले सभी यात्रियों को रैपिड आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना आवश्यक है।
11 Jan 2022 02:17AM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। नड्डा ने ट्वीट किया, ''...लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया...मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।'' उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं उनसे अनुरोध है कि अपनी जांच करवा लें। जे.पी. नड्डा हुए कोरोना संक्रमित
11 Jan 2022 02:16AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को फोन कर घटना को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा कि , "मेरे पास संवैधानिक पोस्ट नहीं है...लेकिन जब टीवी देखी तो प्रधानमंत्री को लेकर चिंतित हो गई थी...कि पंजाब सरकार से कोई चूक तो नहीं हुई।"
10 Jan 2022 04:07PM,by: Naveen kumar sahu
संयुक्त समाज मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 'आप' के साथ गठबंधन करने से इनकार किया है। उन्होंने एक सप्ताह में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की घोषणा की और उन अटकलों को खारिज़ किया जिसमें बताया जा रहा था कि उन्हें 60 सीटें चाहिए थीं जबकि 'आप' ने 10 सीटों की पेशकश की।
10 Jan 2022 04:07PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





