आज थाना मौदहापारा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित जोरापारा में एक व्यक्ति अपने परिवार के सदस्यों के साथ लडाई- झगडा करते हुए उन्हें चाकू से डरा धमका रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बजरंग चैहान निवासी जोरापारा मौदहापारा रायपुर का बताया। टीम के सदस्यों द्वारा बजरंग चैहान को उसके परिवार के सदस्यों का चाकू से डरा धमकाकर आतंकित करते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग बटनदार धारदार चाकू जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 201/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। रायपुर: बटनदार व धारदार चाकू के साथ आरोपी बजरंग चैहान गिरफ्तार
29 Nov 2021 04:04PM,by: Naveen kumar sahu
बीते दिन थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित शहीद स्मारक भवन में आम आदमी पार्टी के सभा आयोजन के दौरान भीड़ का फायदा उठा कर पॉकेटमारी करते अनुज शर्मा पिता दत्तु शर्मा उम्र 65 वर्ष निवासी रामकुंड थाना आजाद चैक रायपुर एवं राजू मालेवार पिता हरिकिशन मालेवार उम्र 47 वर्ष निवासी चांगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों की कब्जे से चोरी की पर्स, नगदी रकम 1500/- रूपए तथा अन्य कागजात जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 199/2021 धारा 379, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
29 Nov 2021 04:04PM,by: Naveen kumar sahu
राजस्थान के बेरोजगार युवाओं का एक समूह लखनऊ में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के बाहर राजस्थान बेरोजगार एककृत महासंघ (आरबीईएम) के बैनर तले धरना दे रहा है। आरबीईएम के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा, "पिछले 47 दिनों से हम जयपुर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हम प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलना चाहते हैं।" आरबीईएम की कुछ मांगें राज्य सरकार की नौकरियों में भर्ती से संबंधित हैं।
29 Nov 2021 03:25PM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली में इस सीजन में डेंगू के मामले बढ़कर 8200 से अधिक हो गए हैं। इनमें से 6700 से अधिक मामले नवंबर में दर्ज किए गए हैं। 17 नवंबर को कुल 5,277 डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे जो 2015 के बाद से राजधानी में दर्ज हुए सबसे अधिक मामले थे। 22 नवंबर को इन मामलों की संख्या बढ़कर 7128 हो गई थी।
29 Nov 2021 03:02PM,by: Naveen kumar sahu
तीन कृषि कानूनों के विरोध में एक साल से चल रहा किसान आंदोलन जल्द खत्म हो सकता है। सिंघु बॉर्डर पर सोमवार को पंजाब के 32 किसान संगठनों की बैठक हुई। बैठक में आंदोलन खत्म करने पर सहमति बन गई है। हालांकि अंतिम फैसला एक दिसंबर को ही लिया जाएगा। फैसला लेने के लिए बनाए गए संयुक्त किसान मोर्चा के 42 लोगों की समिति की आपातकालीन बैठक भी अब एक दिसंबर को ही होगी। चार दिसंबर को होगी निर्णायक बैठक: किसान नेता
29 Nov 2021 03:02PM,by: Naveen kumar sahu
मुंबई के भिवंडी के वृद्धाश्रम में कोरोना टीका लगवा चुके 62 बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन बुजुर्गों के अलावा वृद्धाश्रम के पांच कर्मचारी और दो उनके परिवार के लोग भी चपेट में आए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी बुजुर्ग एवं कर्मचारियों को ठाणे जिला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
29 Nov 2021 01:08PM,by: Naveen kumar sahu
1 दिसम्बर 2021 से खरीफ वर्ष 2021-22 की धान खरीदी को लेकर जिला प्रशासन ने कम्प्यूटर ऑपरेटर से लेकर जोनल अधिकारियों को अगले दो माह अपने सर्वश्रेष्ठ क्षमता का परिचय देने के उद्देश्य से स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। धान खरीदी को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
29 Nov 2021 11:38AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




