बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आईसीयू में हैं। दरअसल, गोली लगने की वजह से वह घायल हो गए हैं। ये घटना मंगलवार की सुबह पौने 5 बजे के आस-पास की है।

feature-top

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आईसीयू में हैं। दरअसल, गोली लगने की वजह से वह घायल हो गए हैं। ये घटना मंगलवार की सुबह पौने 5 बजे के आस-पास की है।

वह सुबह कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे और उसी समय गलती से मिसफायर हो गया। ऐसे में एक्टर को CRITI केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे।

वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे और तभी उनके हाथ से बंदूक गिर गई और गोली चल गई। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वह अभी अस्पताल में ही हैं।”


feature-top