जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 65.48 वोटिंग हुई। इसमें राज्य की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ।

feature-top

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 65.48 वोटिंग हुई। इसमें राज्य की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ।

1 अक्टूबर को 24 सीटें जम्मू संभाग और कश्मीर संभाग की 16 सीटों पर मतदान हुआ। यहां मतदाताओं में उत्साह देखा गया।

पहले दो चरण में 50 सीटों पर मतदान हो चुका है। उधमपुर में 72.91 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं बांदीपोरा में 63.33 फीसदी, बारामुला में 55.73 फीसदी, जम्मू में 66.79 फीसदी, कठुआ में 70.53 फीसदी, कुपवाड़ा में 62.76 फीसदी, सांबा में 72.41 फीसदी और उधमपुर में 72.91 फीसदी वोटिंग हुई।

यहां मतदाताओं में मतदान के लिए उत्साह देखा गया। पोलिंग बूथ के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही। पाकिस्तान बॉर्डर के पास वाली सीटों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे।

तीसरे फेज के मतदान वाले क्षेत्रों में आतंकवाद मुक्त और शांतिपूर्ण मतदान के लिए लगभग 20 हजार कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया था।


feature-top