जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार शगुन परिहार ने दिलचस्प जीत दर्ज की है।

feature-top

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार शगुन परिहार ने दिलचस्प जीत दर्ज की है।

उन्होंने कड़े मुकाबले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साजिद अहमद किचलू को 521 मतों से हराया है। शगुन ने कुछ वक्त पहले तक तो चुनाव लड़ने का फैसला भी नहीं किया था।

वह जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की तैयारी में जुटी थीं। मगर ऐन वक्त पर भाजपा द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया।

feature-top