हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक के बाद अब नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो शनिवार को दशहरे के दिन मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा जाएगा।

feature-top

हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक के बाद अब नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो शनिवार को दशहरे के दिन मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा जाएगा।

इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा। वैसे तो पार्टी हाईकमान की ओर से नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाने की हरी झंडी दी जा चुकी है लेकिन नई प्रक्रिया में फिर से उनके नाम का चयन किया जाएगा।

वहीं, नई सरकार में मंत्री बनने के लिए विधायकों में भागदौड़ शुरू हो गई है। मंगलवार को चुनाव नतीजे आने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के दिल्ली निवास पर कई नेताओं का जमावड़ा लग गया।

भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी बिप्लव देब ने मनोहर लाल के साथ बैठकर रणनीति तैयार की। इस बैठक में मंत्रियों के नामों सहित अन्य मामलों पर चर्चा की गई।


feature-top