- Home
- टॉप न्यूज़
- ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री साय ने राज्य के कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा..
ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री साय ने राज्य के कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा..
राज्य के कर्मचारियों के लिए दीपावली का अवसर और भी खास हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा करते हुए महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की है।
अब महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% हो गया है। यह नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी, जिसका लाभ राज्य के सभी कर्मचारियों को मिलेगा। कैबिनेट की बैठक से पहले बड़ी घोषणा कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने इस वृद्धि की घोषणा की, जिससे राज्य के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस कदम को राज्य सरकार द्वारा महंगाई के बढ़ते दबाव से राहत देने के रूप में देखा जा रहा है। महंगाई भत्ते की इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है। दीपावली के इस शुभ अवसर पर महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि का ऐलान सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात है।
इससे राज्य के कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा और वे इस त्योहार को और भी उल्लासपूर्वक मना सकेंगे।
राज्य सरकार का कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील कदम मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की जरूरतों और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और यही वजह है कि महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
