- Home
- टॉप न्यूज़
- एनटीए ने 2025 के जेईई मेन एग्जाम के लिए पैटर्न में किया बदलाव
एनटीए ने 2025 के जेईई मेन एग्जाम के लिए पैटर्न में किया बदलाव
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (JEE Main) 2025 के लिए एग्जाम पैटर्न में बदलाव की घोषणा की है। गुरुवार को लिए गए फैसले में सेक्शन बी में ऑप्शनल सवालों का फॉर्मेट को अब बंद कर दिया गया है, जिसे कोविड-19 महामारी के दौरान राहत उपाय के रूप में लागू किया गया था।
इससे पहले स्टूडेंट्स को सेक्शन बी के न्यूमेरिकल में हर विषय में से 10 में से 5 सवाल करने का ऑप्शन मिलता था। यह फ्लेक्सीबल फॉर्मेट 2021 में शुरू किया गया था, जिससे महामारी से शुरू हुई चुनौतियों को एडजस्ट किया जा सके और 2024 तक प्रभावी था।
अब सेक्शन बी में ऑप्शनल सवालों का फॉर्मेट बंद कर दिया गया है। अब 2025 में जेईई मेन में सेक्शन बी में हर विषय में सिर्फ 5 न्यूमेरिकल सवाल होंगे, जिसमें सभी का आंसर देना अनिवार्य होगा। एनटीए ने यह भी घोषणा की है कि जेईई मेन के पहले चरण के लिए आवेदन जल्द आएंगे। इसकी जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। एग्जाम पैटर्न में बदलाव की भी जानकारी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद दी जाएगी।
आपको बता दें कि जेईई मेन एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है, जिसमें तीन सेक्शन होते हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स। परीक्षा तीन घंटे की होती है और कुल 90 सवालों को हल करना होता है। हर सेक्शन में 30 सवाल होते हैं। इसके बाद सेक्शन बी होता है, जिसमें 10 न्यूमेरिकल सवाल होते हैं। अब रिवाइज्ड पैटर्न के हिसाब से सभी पांच सवाल करने अनिवार्य होंगे।
जेईई मेन में प्रत्येक सही जवाब 4 मार्क्स का होता है, जबकि गलत जवाब पर 1 मार्क्स काटा जाता है। परीक्षा का कुल स्कोर 300 अंक है। छात्रों और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर लेटेस्ट अपडेट और नए परीक्षा पैटर्न के बारे में अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
