रक्षा प्रवक्ता ने आज बताया कि भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हलकान गली के सामान्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आतंकवाद-रोधी अभियान में 3 आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया।

feature-top

रक्षा प्रवक्ता ने आज बताया कि भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हलकान गली के सामान्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आतंकवाद-रोधी अभियान में 3 आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया।

प्रवक्ता ने बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बल एक महीने से अधिक समय से आतंकवादी समूह की गतिविधियों पर नज़र रख रहे थे। ये आतंकवादी 8 अक्टूबर को 162 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) के राइफलमैन हिलाल अहमद भट को निशाना बनाने और हलान, बिजबियारा और शांगस में पिछली घटनाओं सहित कई हमलों के लिए जिम्मेदार थे।

अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) संगठन का शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लश्कर कमांडर की पहचान उस्मान के रूप में हुई है, जो कई सालों से कश्मीर घाटी में सक्रिय था और इंस्पेक्टर मसरूर वानी की हत्या में भी शामिल था।  वानी की पिछले साल अक्टूबर में ईदगाह मैदान में क्रिकेट खेलते समय नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


feature-top