- Home
- टॉप न्यूज़
- कर्नाटक : भाजपा नेता सीटी रवि की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
कर्नाटक : भाजपा नेता सीटी रवि की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
21 Dec 2024
, by: Prashant

कर्नाटक सरकार की मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में सीटी रवि की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
दरअसल कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी से 19 दिसंबर को सदन के भीतर मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के खिलाफ की गई भाजपा नेता सीटी रवि की कथित अपमानजनक टिप्पणियों के संबंध में उच्च स्तरीय जांच का आदेश देने का आग्रह किया है।
आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने होरट्टी को लिखे अपने पत्र में कहा कि सीटी रवि ने महिलाओं का अपमान किया है और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS